LOADING...
कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'टपोरी' कहा, बोलीं- महिलाएं असहज महसूस करती हैं
कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'टपोरी' कहा

कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'टपोरी' कहा, बोलीं- महिलाएं असहज महसूस करती हैं

लेखन गजेंद्र
Mar 18, 2026
05:07 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद को टपोरी (असामाजिक तत्व) बताया और कहा कि उनके आने से महिलाएं असहज हो जाती हैं। कंगना ने कहा कि वह लोगों से तू-तड़ाक करते हैं, जबकि उनको अपनी बहन प्रियंका गांधी से काफी कुछ सीखना चाहिए।

बयान

राहुल को अपनी बहन से सीखना चाहिए- कंगना

कंगना ने कहा, "हम महिलाओं को बहुत ज्यादा उनको (राहुल गांधी) देखकर असहज महसूस होता है। क्योंकि एकदम जैसे टपोरी की तरह वो आते हैं और किसी को भी ये तू ऐसे करके, तू तड़ाक करते हैं। कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उसे हूटिंग कॉल देते हैं 'आजा आजा, मेरे साथ। ये बहुत ही असहज करने वाला है। उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए। उनका व्यवहार कितना अच्छा है, लेकिन राहुल गांधी खुद ही शर्म के पात्र हैं।"

ट्विटर पोस्ट

कंगना ने राहुल गांधी को टपोरी कहा

Advertisement