NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: कितने पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी और कितने नेता कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री बने?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: कितने पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी और कितने नेता कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री बने?
    कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पार्टी छोड़ी दी है और हिंमत बिस्वा शर्मा जैसे नेता पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री भी बने हैं

    #NewsBytesExplainer: कितने पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी और कितने नेता कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री बने?

    लेखन नवीन
    Feb 18, 2024
    06:59 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लग सकता है। अटकलें हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    इससे पहले भी कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी को अलविदा कहकर या तो अपनी खुद की पार्टी बनाई या किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो गए।

    आइए जानते हैं अब तक कितने पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी और कौन नेता पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री बना।

    कांग्रेस

    कितने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री छोड़ चुके हैं पार्टी? 

    अब तक कांग्रेस के 13 पूर्व मुख्यमंत्री अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा शामिल हैं।

    इसके अलावा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी, अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। हालांकि, गमांग वापस कांग्रेस में आ गए हैं।

    कांग्रेस

    गोवा में कांग्रेस के 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने छोड़ी पार्टी

    गोवा से कांग्रेस के मुख्यमंत्री रह चुके दिगंबर कामत, रवि नाइक और लुइजिन्हों फलेरियो भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया और इनमें से 2 ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

    इसी तरह उत्तराखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी और विजय बहुगुणा ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

    हाल में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी पाला बदला और कांग्रेस छोड़कर भाजपा की तरफ से राज्यसभा जाने को तैयार हैं।

    भाजपा

    कांग्रेस के 13 में 10 मुख्यमंत्री भाजपा में हुए शामिल

    कांग्रेस के 13 में से 10 मुख्यमंत्री अब तक भाजपा में शामिल हुए हैं और केवल 3 ने अलग राह चुनी। इनमें से दिवंगत जोगी ने कांग्रेस छोड़कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नाम से खुद की पार्टी बनाई।

    इसी तरह गुलाम नबी ने भी कांग्रेस से अलग होकर अपनी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद नाम की पार्टी का गठन किया।

    हालांकि, फलेरियो ने कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ज्वाइन की थी, लेकिन वह अब उससे भी अलग हो गए।

    जानकारी

    कांग्रेस छोड़कर कौन से नेता बने हैं मुख्यमंत्री?

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा जैसे नेता कांग्रेस छोड़कर इन राज्यों के मुख्यमंत्री बने हैं। पेमा खांडू भी अभी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

    कांग्रेस

    क्या कांग्रेस छोड़ने वाले 14वें मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ?

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अभी केवल अटकलें ही हैं। वह कांग्रेस का साथ छोड़ते हैं तो पार्टी छोड़ने वाले 14वें पूर्व मुख्यमंत्री होंगे।

    खबर है कि कमलनाथ मध्य प्रदेश चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज थे और उन्होंने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी।

    हालांकि, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इन सभी खबरों का खंडन किया है।

    कमलनाथ

    कौन हैं कमलनाथ?

    कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश में स्कूली शिक्षा हासिल की और बाद में कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से बी.कॉम किया।

    उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की और उनका आवास अभी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबी रहे हैं।

    उनके परिवार में उनकी पत्नी अल्का नाथ और नकुलनाथ समेत 2 बेटे हैं।

    अनुभव

    कमलनाथ का क्या है राजनीति अनुभव?

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को करीब 40 साल का राजनीतिक अनुभव है। वह 34 साल भी उम्र में साल 1980 में पहली बार छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीत थे।

    वह छिंदवाड़ा एक बार विधायक और 9 बार सांसद रह चुके हैं। उन्हें मनमोहन सिंह की सरकार में शहरी विकास मंत्री बनाया गया था।

    2018 में उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और इसी साल उन्हें मुख्यमंत्री के तौर मध्य प्रदेश की कमान भी सौंपी गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कमलनाथ
    मध्य प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश: फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे शिवराज सिंह चौहान, आज रात लेंगे शपथ मध्य प्रदेश
    कमलनाथ का आरोप, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए की गई लॉकडाउन में देरी मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: इलाज का खर्च न चुकाने पर अस्पताल ने बुजुर्ग मरीज को पलंग से बांधा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: वायरल क्लिप में शिवराज चौहान का कथित दावा- भाजपा ने गिराई थी कमलनाथ सरकार मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान बोले- मैं मर जाऊंगा, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं मांगूंगा शिवराज सिंह चौहान
    शिवराज सिंह की मुख्यमंत्री पद से विदाई पर फूट-फूटकर रोईं 'लाड़ली बहनें', बोलीं- आप ही चहेते शिवराज सिंह चौहान
    #NewsBytesExplainer: कैसे भाजपा ने मुख्यमंत्रियों के चयन के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए समीकरण साधे? भाजपा समाचार

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने बिहार में लगाई किसान चौपाल, सरकार पर निशाना साधा राहुल गांधी
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीशा टूटा राहुल गांधी
    सोनिया गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, प्रियंका गांधी की रायबरेली से लड़ने की संभावना राज्यसभा चुनाव
    अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस, 1 फरवरी से होगा शुरू अग्निपथ योजना

    लोकसभा चुनाव

    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? भाजपा समाचार
    चिनाब पुल से आगरा मेट्रो तक, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री करेंगे इन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस ने INDIA के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की, कहां फंसेगा पेच? कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, राज्यसभा सांसदों समेत वरिष्ठ मंत्री लड़ेंगे चुनाव  राज्यसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025