NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, आइसोलेट हुए
    अगली खबर
    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, आइसोलेट हुए

    पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, आइसोलेट हुए

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 31, 2021
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेकुलर) के वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

    87 वर्षीय देवेगौड़ा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ खुद को आइसोलेट कर लिया है।

    उन्होंने शुभचिंतकों से न घबराने की अपील करते हुए अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना वायरस टेस्ट कराने को कहा है।

    जानकारी

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं देवेगौड़ा

    जानकारी के लिए बता दें कि एचडी देवेगौड़ा 1 जून, 1996 से लेकर 21 अप्रैल, 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने 30 मई 1996 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर भारत के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    कोरोना वायरस

    कई बड़े नेता हो चुके संक्रमित

    देवेगौड़ा से पहले कई अन्य बड़े नेता और मुख्यमंत्री भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।

    इनमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आदि के नाम प्रमुख हैं।

    19 मार्च को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी संक्रमित पाये गए थे।

    कोरोना का कहर

    कोरोना के कारण कई नेताओं की गई है जान

    कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कुछ नेताओं की मौत भी हुई है। इनमें सबसे प्रमुख नाम कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का है। कोरोना से पॉजिटिव पाए जाने के लगभग एक महीने बाद नवंबर में उनका निधन हो गया था।

    रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी को भी कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। अब तक कम से कम पांच सांसद और छह विधायक कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

    महामारी का प्रकोप

    कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या नौ लाख से पार

    देवेगौड़ा के गृह राज्य कर्नाटक में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्र ने संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण जिन राज्यों को लेकर चिंता व्यक्त की है, उनमें कर्नाटक का नाम भी शामिल है।

    राज्य में बीते दिन कोरोना के 2,975 मामले सामने आए और 21 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 9,00,812 हो गई है, जिनमें से 7,213 की मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    देशभर में महामारी की क्या स्थिति?

    अगर पूरे भारत की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना के 53,480 नए मामले सामने आए और 354 मरीजों की मौत हुई है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,21,49,335 हो गई है। इनमें से 1,62,468 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,52,556 हो गई है।

    अमेरिका और ब्राजील के बाद संक्रमितों की संख्या के लिहाज से भारत तीसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    नितिन गडकरी
    अमित शाह
    एचडी देवगौड़ा

    ताज़ा खबरें

    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला

    कर्नाटक

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,732 नए मरीज, दुनियाभर में आठ करोड़ से अधिक मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 20,021 नए मामले, 279 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कौन-कौन से भारतीय राज्य लगा चुके हैं नई साल के सेलिब्रेशन पर रोक? तमिलनाडु
    कर्नाटक: रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए विधान परिषद के उपसभापति, सुसाइड नोट बरामद आत्महत्या

    नितिन गडकरी

    क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का सोच रही है सरकार? नितिन गडकरी ने किया साफ दिल्ली
    नए ट्रैफिक नियमों के बचाव में आए नितिन गडकरी, बताई भारी जुर्माने की जरूरत भारत की खबरें
    लगातार 10वें महीने वाहनों की बिक्री में गिरावट जारी, 20 सालों में पहली बार इतनी मंदी मारुति सुजुकी
    मोटर वाहन अधिनियम: गुजरात और उत्तराखंड के बाद दूसरे राज्य भी कम कर सकते हैं जुर्माना ओडिशा

    अमित शाह

    सरकार और किसानों के बीच बैठक आज, गृह मंत्री से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब
    अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, कहा- 'मेरे पास समाधान के लिए कुछ नहीं' अमरिंदर सिंह
    केंद्र सरकार ने जारी की शीर्ष 10 थानों की सूची, पहले पायदान पर मणिपुर का थाना भारत की खबरें
    किसान प्रदर्शन: विकल्पों पर चर्चा को तैयार सरकार, कानून वापसी पर विचार नहीं- रिपोर्ट किसान

    एचडी देवगौड़ा

    कुमारस्वामी का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- मैंने मोदी की तरह बेगुनाहों को नहीं मारा कर्नाटक
    मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त, सालों बाद संसद में नहीं है कोई पूर्व प्रधानमंत्री लोकसभा
    काग्रेस से परेशान पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख देवगौड़ा ने कहा- कर्नाटक में होंगे मध्यावधि चुनाव कर्नाटक
    कर्नाटकः कांग्रेस के दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा ने दिये सरकार बनाने के संकेत कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025