LOADING...
धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया, राहुल गांधी पर भी निशाना साधा
धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मतर में प्रदर्शनकारियों को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया

धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया, राहुल गांधी पर भी निशाना साधा

लेखन गजेंद्र
Jun 23, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) के पेपर लीक से जुड़ी नाराजगी और प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को निशाने पर लिया है। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए विशेष साक्षात्कार में बताया कि राहुल राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों के बीच अनावश्यक डर पैदा कर रहे हैं साथ ही, उन्होंने जंतर-मंतर पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे युवाओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया है।

बयान

राहुल को लेकर क्या बोले प्रधान?

प्रधान ने कहा, "राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में प्रश्न पूछने का पूरा अधिकार है। लेकिन उन्हें छात्रों के मन में अनावश्यक भय नहीं पैदा करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "वह बैठकर इस बात का इंतजार कर रहे थे कि NEET में कुछ गड़बड़ हो जाए ताकि वह उस पर राजनीति शुरू कर सके।" उन्होंने NDTV से कहा कि अगर कांग्रेस के पास कोई अच्‍छे सुझाव हैं, तो वह विचार करने के लिए तैयार हैं।

बयान

जंतर-मंतर पर उग्रवादियों की बी टीम- प्रधान

प्रधान ने जंतर-मंतर में प्रदर्शन के मुद्दे पर कहा, "देश को टुकड़ों में बांटने की चाह रखने वाले वही लोग आज जंतर-मंतर पर ढोल बजा रहे हैं। क्या वहां कोई छात्र भी है?" उन्होंने कहा, "कुछ लोग छात्रों के नाम पर वहां इकट्ठा होते हैं। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। संविधान उन्हें यह अधिकार देता है। लेकिन देश भी इसका मूल्यांकन कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "ये तो उग्रवादियों की बी-टीम है।"

Advertisement

परीक्षा

अगले साल से कम्यूटर आधारित NEET परीक्षा होगी

प्रधान ने भविष्य की योजना के बारे में बताया कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "मैं छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि अगले साल की NEET परीक्षा संभवतः कंप्यूटर आधारित होगी। छात्रों को अभी से इसकी तैयारी शुरू करनी चाहिए।" यह प्रस्ताव राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के बाद आया है, जिसका गठन 2024 में पेपर लीक के बाद हुआ था।

Advertisement