NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, वायनाड से मैदान में होंगे राहुल गांधी
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, वायनाड से मैदान में होंगे राहुल गांधी
    कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए पहली सूची जारी कर दी है

    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, वायनाड से मैदान में होंगे राहुल गांधी

    लेखन आबिद खान
    Mar 08, 2024
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 39 नामों वाली इस सूची में 7 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम हैं।

    सबसे ज्यादा 15 नाम केरल से हैं। यहीं की वायनाड सीट से राहुल गांधी एक बार फिर मैदान में होंगे।

    इसके अलावा छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, तेलंगाना और त्रिपुरा की सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

    टिकट

    किस सीट से किसे मिला टिकट?

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ज्योत्सना महंत को कोरबा, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद, शिव डेहरिया को जांजगीर-चांपा, विकास उपाध्याय को रायपुर और दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट मिला है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस बार मैदान में नहीं होंगे।

    कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, बीजापुर से एचआर अलगुर और शिमोगा से गीता राजकुमार को मैदान में उतारा गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    Twitter Post

    कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। pic.twitter.com/jOQk3rycwG

    — Congress (@INCIndia) March 8, 2024

    केरल

    तिरुवनंतपुरम से मैदान में होंगे शशि थरूर

    केरल के कासरगोड से राजमोहन उन्नीथन, कन्नूर से के सुधाकरन, अलापुझा से केसी वेणुगोपाल, कोझिकोड से एमके राघवन, अलातुर से रेम्या हरिदास, त्रिशूर से के मुरलीधरन, एरनाकुलम से हिबी एडन, एडुक्की से डीन कोरियाकोस, पातनमतित्था से एंटो एंटनी, एटींगल से अदूर प्रकाश, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर और वडकरा से शफी पारंबिल को टिकट मिला है।

    शिलॉन्ग से विंसेंट पाल, नागालैंड से सुपोंगमेरन जमिर, सिक्किम से गोपाल छेत्री और त्रिपुरा पश्चिम से आशीष कुमार साहा पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

    बैठक

    7 मार्च को हुई थी CEC की बैठक

    उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की 7 मार्च को बैठक हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

    बैठक में दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की सीटों पर चर्चा की गई थी। कुछ सीटों पर सहमति नहीं बनने के बाद अब 11 मार्च को फिर CEC की बैठक बुलाई गई है।

    भाजपा

    भाजपा ने 195 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    भाजपा 195 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे कई बड़े नेताओं के नाम हैं।

    सूची में 34 केंद्रीय मंत्री, 28 महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC) के 27, अनुसूचित जनजाति (ST) के 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 57 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इसके अलावा पार्टी ने 33 मौजूदा सांसदों का टिकट भी काटा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी
    भूपेश बघेल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    लोकसभा चुनाव

    जयंती चौधरी ने स्वीकारा भाजपा का गठबंधन, बोले- मैं किस मुंह से इनकार करूं जयंत चौधरी
    लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA- अमित शाह अमित शाह
    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस में बनी सीटों पर बात, जल्द होगा ऐलान राहुल गांधी
    लोकसभा चुनाव: दिल्ली में AAP ने कांग्रेस को 1 सीट की पेशकश की आम आदमी पार्टी समाचार

    कांग्रेस समाचार

    29 फरवरी तक विपक्ष के कई सांसद और विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल- सूत्र लोकसभा चुनाव
    झारखंड में जातिगत जनगणना को मुख्यमंत्री की मंजूरी, कांग्रेस विधायकों में नाराजगी पर कही ये बात  झारखंड
    #NewsBytesExplainer: कितने पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी और कितने नेता कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री बने? कमलनाथ
    अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए रखी शर्त, कही यह बड़ी बात अखिलेश यादव

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी  कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से विपक्ष को कितनी मजबूती मिलेगी? कांग्रेस समाचार
    मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह; 4 साल में 12 नेता छोड़ गए कांग्रेस कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने कहा- राम मंदिर का उद्घाटन 'मोदी का कार्यक्रम है'  नरेंद्र मोदी

    भूपेश बघेल

    कक्षा 10-12 के टॉपरों को हेलीकॉप्टर राइड कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोली मारने का आदेश मांगने वाला युवक गिरफ्तार छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़: बिच्छू और सांपों के बीच 68 फीट गहरे बोरवेल से कैसे सुरक्षित निकला राहुल? छत्तीसगढ़
    नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 15 साल से बंद 260 स्कूलों को दोबारा खोलेगी छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025