NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रायपुर में आज से कांग्रेस का अधिवेशन, CWC चुनाव संबंधी बैठक से दूर रहेगा गांधी परिवार
    अगली खबर
    रायपुर में आज से कांग्रेस का अधिवेशन, CWC चुनाव संबंधी बैठक से दूर रहेगा गांधी परिवार
    गांधी परिवार मल्लिकार्जुन खड़गे को पूरी आजादी देना चाहता है

    रायपुर में आज से कांग्रेस का अधिवेशन, CWC चुनाव संबंधी बैठक से दूर रहेगा गांधी परिवार

    लेखन आबिद खान
    Feb 24, 2023
    11:48 am

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। कांग्रेस के कई बड़े नेता रायपुर पहुंच चुके हैं। पहले दिन संचालन समिति की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

    अधिवेशन में आज ही कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) के चुनावों को लेकर एक अहम बैठक भी होगी। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में गांधी परिवार की ओर से कोई भी शामिल नहीं होगा।

    गांधी परिवार

    इस कारण CWC से संबंधित बैठक में शामिल नहीं होगा गांधी परिवार

    पहले दिन सबसे अहम बैठक CWC के चुनावों को लेकर होनी है। इसमें फैसला लिया जाएगा कि चुनाव होंगे भी या नहीं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी तीनों ही इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

    दरअसल, गांधी परिवार कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पूरी आजादी देना चाहता है और पार्टी के फैसलों को प्रभावित करने से बचना चाहता है।

    हालांकि, अधिवेशन की बाकी सभी बैठकों में गांधी परिवार मौजूद रहेगा।

    अधिवेशन

    अधिवेशन में कब-क्या होगा?

    अधिवेशन में 24 फरवरी को संचालन समिति और विषय समिति की बैठक होनी है। संचालन समिति में CWC चुनाव, वहीं विषय समिति में 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

    25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे।

    26 फरवरी यानी आखिरी दिन खेती-किसानी, युवा, रोजगार शिक्षा, और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का भाषण होगा और 4 बजे पैदल रैली निकाली जाएगी।

    लोकसभा चुनाव

    2024 आम चुनावों के नजरिए से अहम है अधिवेशन

    तीन दिन तक चलने वाले इस अधिवेशन को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के नजरिए से अहम माना जा रहा है। इसमें बाकी दलों के साथ गठबंधन और लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

    खड़गे ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस और उसका गठबंधन 2024 में सरकार बनाएगा। अधिवेशन में पार्टी के संगठन में कार्यकाल को लेकर भी जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं।

    इंतजाम

    अधिवेशन के दौरान ये इंतजाम रहेंगे

    अधिवेशन में कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत देशभर से 15,000 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनके रुकने के लिए एक दर्जन से ज्यादा वातानुकूलित डोम बनाए गए हैं।

    मंच के आसपास ही बड़ी संख्या में AC लगाए गए हैं। खाने के लिए 9 किचन डोम बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन 20,000 लोगों के लिए खाना बनेगा।

    एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के कलाकार पारंपरिक नृत्यों के जरिए मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।

    जानकारी

    पिछले साल ही कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं खड़गे

    अक्टूबर, 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को हराया था। उन्होंने 7,897 वोटों से जीत हासिल की थी। वो पिछले 25 सालों में गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के पहले कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    छत्तीसगढ़
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल मेक्सिको

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 99 साल की उम्र में निधन अहमदाबाद
    प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन पर भावुक हुआ राजनीतिक जगत, जानें किसने क्या कहा अमित शाह
    भाजपा और RSS मेरे लिए गुरु की तरह, उनसे सीखने को मिल रहा- राहुल गांधी कांग्रेस समाचार
    कमर्शियल LPG सिलेंडर 25 रुपये हुआ महंगा, कांग्रेस ने बताया नए साल का तोहफा रसोई गैस

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: CGPSC में चिकित्सा विशेषज्ञ के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    अविवाहित बेटी माता-पिता से कर सकती है शादी के खर्च की मांग- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट क्राइम समाचार
    भारत में छत्तीसगढ़ में है सबसे कम बेरोजगारी दर, हरियाणा में सबसे अधिक हरियाणा
    छत्तीसगढ़: प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन परीक्षा

    कांग्रेस समाचार

    दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं दिग्विजय सिंह
    केरल: BBC डॉक्यूमेंट्री पर ट्विट को लेकर विवाद, एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस केरल
    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष, गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा: गतिरोध को तोड़ने के लिए बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष राज्यसभा
    गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट राजस्थान
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025