राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को युवकों ने थप्पड़ जड़ा
क्या है खबर?
राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर हमला हुआ है। यहां शहीद स्मारक पर कई अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। इसके बाद दीपके के समर्थकों ने युवकोंं को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान सामने नहीं आई है।
घटना
घटना का सामने आया वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग दीपके को अपने कंथे पर बैठाकर नारे लगाते हुए ले जाते हुए दिख रहे हैं। तभी भीड़ में कुछ युवक दीपके के करीब पहुंचते हैं और उनके गालों पर थप्पड़ की बौछार कर देते हैं। इससे घटना पर अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि, मौके पर मौजूद दीपके के समर्थकों ने युवकों को पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीट दिया। उनको पुलिस के हवाले किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को मारे गए थप्पड़. pic.twitter.com/YhzgtzXXrR
— 𝐕𝐢𝐤𝐚𝐬 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 (@Vikas0207) June 15, 2026