NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, जानें क्या-क्या होगा
    नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, जानें क्या-क्या होगा
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, जानें क्या-क्या होगा

    लेखन सकुल गर्ग
    May 15, 2023
    02:36 pm
    नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान चलाएगी भाजपा, जानें क्या-क्या होगा
    नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्र में 9 साल पूरे होने वाले हैं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देशभर में एक विशेष अभियान चलाएगी। एक महीने तक चलने वाला यह विशेष संपर्क अभियान देश के लगभग सभी लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। यह अभियान 30 मई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होगा और इस दौरान कई रैलियां और जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी। मोदी 26 मई, 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे।

    2/7

    प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को करेंगे अभियान की शुरुआत

    NDTV के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को एक बड़ी रैली के साथ इस अभियान की शुरुआत करेंगे और अगले दिन यानी 31 मई को प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। यह दोनों रैलियां कहां आयोजित होंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। भाजपा 29 मई को पूरे देश में एक साथ कई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता राज्यों की राजधानियों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    3/7

    देशभर में 51 रैलियां आयोजित करेगी भाजपा

    बतौर रिपोर्ट्स, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक महीने के अभियान के दौरान 51 रैलियों का आयोजन करने की योजना बनाई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में भी कई रैलियों की योजना बनाई गई है। इन सभी राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा देश की 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं करेगी, जिनमें किसी न किसी केंद्रीय मंत्री या पार्टी के किसी राष्ट्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

    4/7

    खिलाड़ियों और उद्योगपतियों के परिवारों से किया जाएगा संपर्क 

    भाजपा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 250 विशिष्ट परिवारों समेत देशभर में करीब एक लाख परिवारों के साथ संपर्क करेगी। इनके अलावा खिलाड़ियों, कलाकारों, उद्योगपतियों और युद्ध में भाग ले चुके पूर्व सैनिकों के परिवारों से भी संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान रैलियों, जनसभाओं और रोड शो के माध्यम से जनता को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।

    5/7

    योग दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

    भाजपा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन विशेष कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 23 जून को जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे।

    6/7

    हर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होंगे कार्यक्रम 

    भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 1 जून से 22 जून तक अन्य कई कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया है। इसमें हर लोकसभा सीट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात, प्रतिष्ठित व्यक्तियों को एकत्रित करना और व्यापारियों के सम्मेलन आदि कार्यक्रम शामिल हैं। 'विकास तीर्थ' कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 20 जून से 30 जून तक घर-घर जाकर प्रचार किया जाएगा।

    7/7

    कौन संभालेगा अभियान की जिम्मेदारी? 

    इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी भाजपा की प्रचार समिति की होगी। अभियान के लिए केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय महासचिवों, सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं की टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा भाजपा आलाकमान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को अभियान की तैयारी के लिए प्रदेश कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक बुलाने का भी निर्देश दिया है। उनसे पत्रकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और विशिष्ट परिवारों के बारे में निर्धारित प्रारूप में जानकारी भी मांगी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भाजपा समाचार
    नरेंद्र मोदी
    केंद्र सरकार

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने कैसे अन्य पार्टियों के गढ़ों में सेंध लगाकर हासिल की जीत? कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: क्या भाजपा मुक्त हो गया है दक्षिण भारत? आंकड़ों से जानिए दावे की हकीकत मल्लिकार्जुन खड़गे
    कर्नाटक चुनाव: जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने महज 16 वोटों से दर्ज की जीत कर्नाटक चुनाव
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत की वजहें और नतीजों के मायने?  कर्नाटक चुनाव

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी 6G डेवलपमेंट पर दे रहे हैं जोर, सिस्को को रिसर्च के लिए कहा 6G
    कौन होगा CBI का अगला प्रमुख? पैनल ने शॉर्टलिस्ट किए ये तीन नाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कर्नाटक चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने दी कांग्रेस को बधाई, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सराहा कर्नाटक चुनाव
    प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को जाएंगे अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ करेंगे रात्रिभोज अमेरिका

    केंद्र सरकार

    दिल्ली सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, नौकरशाहों के नियंत्रण के आदेश की अवहेलना का आरोप दिल्ली सरकार
    रेलवे में 'अग्निवीरों' को मिलेगा कुल 15 प्रतिशत तक आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट भारतीय सेना
    #NewsBytesExplainer: LG और दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों को लेकर पूरा विवाद क्या है? सुप्रीम कोर्ट
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति कोरोना वायरस
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023