NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
    अगली खबर
    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं

    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    लेखन आबिद खान
    Oct 05, 2023
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है।

    दिल्ली की सड़कों पर AAP के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प की भी खबरें हैं, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    बता दें कि संजय को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    कूच

    भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर रहे AAP कार्यकर्ता

    AAP कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। इस बीच कई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी झड़प भी हुई।

    कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

    सुरक्षा

    बढ़ाई गई सुरक्षा

    प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट और भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली में प्रदर्शन का नेतृत्व AAP के मंत्री गोपाल राय कर रहे हैं।

    प्रदर्शन पर स्पेशल पुलिस कमीश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने कहा, "धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। पुलिस यहां कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए है। हम आयोजकों के साथ संवाद में हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कानून व्यवस्था कायम रहे।"

    बयान

    भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिलेगा -आतिशी

    संजय की गिरफ्तारी पर आज AAP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) और दूसरी जांच एजेंसियों पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "आपको उनके पैतृक घर, लॉकर और जहां भी आप जा सकते हैं जाइए। संजय सिंह के यहां से आपको भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिलेगा।"

    आतिशी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है।

    भाजपा

    भाजपा भी कर रही प्रदर्शन

    संजय की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा भी प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के सांसदों और विधायकों ने 'भ्रष्ट' AAP सरकार से लोगों की 'मुक्ति' के लिए राजघाट पर प्रार्थ ना सभा की।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "केजरीवाल सरकार से लोगों की मुक्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा। महात्मा गांधी कहते थे कि शराब शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देती है। केजरीवाल ने न केवल आत्मा बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी को नष्ट कर दिया है।''

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शराब नीति मामले में कल ED ने संजय को गिरफ्तार किया था। करीब 10 घंटे तक उनके घर की तलाशी ली गई थी।

    आरोप है कि संजय ने दिनेश अरोड़ा के जरिए दिल्ली के रेस्तरां व्यापारियों से आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा किया था। इस संबंध में कुल 82 लाख रुपये का चंदा AAP को मिला था।

    मई में ED ने संजय के करीबी सहयोगी अजित त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घरों और कार्यालयों में छापा मारा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    संजय सिंह

    ताज़ा खबरें

    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अब तक किस-किस नेता से की मुलाकात? अरविंद केजरीवाल
    कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से की केजरीवाल को समर्थन न देने की अपील- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट  दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: स्थायी समिति के चुनाव के नतीजे घोषित, AAP और भाजपा 3-3 सीटें जीतीं दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली पुलिस

    WFI सचिव ने दिया था महिला पहलवानों के यौन शोषण में बृजभूषण का पूरा साथ- चार्जशीट   बृजभूषण शरण सिंह
    महिला पहलवानों ने जांच समिति पर उठाए सवाल, कहा- बृजभूषण को बचाने की कोशिश बृजभूषण शरण सिंह
    बृजभूषण को क्यों नहीं किया गया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में बताया कारण बृजभूषण शरण सिंह
    पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को सशर्त जमानत मिली, पुलिस ने नहीं किया विरोध बृजभूषण शरण सिंह

    दिल्ली

    दिल्ली: इलेक्ट्रिक बसों की हो रही स्वचालित मशीनों से सफाई, पानी की भी होती है बचत इलेक्ट्रिक बस
    G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में भूपेश बघेल के शामिल नहीं होने पर विवाद, जानें मामला केंद्र सरकार
     G-20 शिखर सम्मेलन के संयुक्त बयान के पीछे किन राजनयिकों ने निभाई बड़ी भूमिका?  G-20 शिखर सम्मेलन
    उच्च अधिकारियों की गिरफ्तारी से पहले नहीं लेनी होगी मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट का पुराना आदेश बरकरार सुप्रीम कोर्ट

    संजय सिंह

    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    विपक्षी सांसदों के धरने के जबाव में उपवास रखेंगे राज्यसभा उपसभापति, प्रधानमंत्री ने किया समर्थन नरेंद्र मोदी
    कृषि विधेयक: रविशंकर प्रसाद बोले- माफी मांगने पर ही वापस होगा विपक्षी सांसदों का निलंबन वेंकैया नायडू
    हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने गए AAP सांसद संजय सिंह पर फेंकी स्याही आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025