NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लू लगने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी
    अगली खबर
    लू लगने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी
    लू से जुड़े शारीरिक संकेत

    लू लगने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

    लेखन अंजली
    Apr 22, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    इस बार देश का 90 प्रतिशत से अधिक भू-भाग लू के कारण डेंजर जोन में हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1992 के बाद से भारत में गर्मी की लहर के कारण 24,000 से अधिक लोगों का मौत हो चुकी है।

    हालांकि, अगर आप लू से जुड़े शारीरिक संकेतों यानी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करते हैं तो इससे सुरक्षित रह सकते हैं।

    आइए आज हम आपको लू से जुड़े 5 सामान्य लक्षणों के बारे में बताते हैं।

    #1

    शरीर का तापमान बढ़ना

    104 डिग्री फारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) या उससे अधिक शरीर का तापमान बढ़ना लू लगने का एक सामान्य संकेत है और ऐसा होने पर हर किसी को चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

    शरीर के तापमान का पता लगाने के लिए थर्मामीटर का इस्तेमाल करें।

    यही नहीं, शरीर के उच्च तापमान की प्रतिक्रिया में हृदय की धड़कने भी तेज हो सकती हैं। इसलिए जब भी आपको ये लक्षण महसूस हो तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज न करें।

    #2

    तेजी से सांस लेना

    लू लगने पर शरीर तेजी से सांस लेने लगता है।

    इसका कारण है कि शरीर ज्यादा तेजी से सांस लेकर खुद को ठंडा करने की कोशिश कर सकता है।

    जैसे-जैसे शरीर की तापमान बढ़ता है तो हृदय अत्याधिक तनाव में आ जाता है, जिसके कारण यह तेजी से पंप करते हुए शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है।

    नतीजन, सांस लेने में कठिनाई या हाइपरवेंटिलेशन हो सकता है।

    #3

    भ्रम या भटकाव महसूस करना

    लू से सिर्फ हृदय स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि यह मस्तिष्क के कार्य को प्रभावित कर सकता है।

    इससे भ्रम, भटकाव और दौरे जैसी स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

    एक्सर्शनल हीट स्ट्रोक यानी लू आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को बाधित करता है, इसलिए एकाग्रता की कमी, भटकाव, क्रोध या चलने में असमर्थता प्रमुख चेतावनी संकेत हो सकते हैं।

    #4

    सिरदर्द, चक्कर आना या बेहोश होना

    लू की वजह से जब दिमाग को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है तो आपको सिरदर्द, सिर घूमना या फिर बेहोशी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

    अगर आपको कभी ये समस्याएं एकदम से महसूस हो तो सबसे पहले अपने किसी करीबी के पास जाए ताकि वह आपको सही समय पर डॉक्टर के पास ले जा सके और आपको इलाज मिल सके।

    #5

    मतली या उल्टी होना

    लू के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और गर्मी कई अंगों को प्रभावित करना शुरू कर देती है। इसके कारण मतली या उल्टी की समस्या हो सकती है।

    यही नहीं, लू से मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी भी हो सकती है। इसे हीट क्रैम्प्स के रूप में भी जाना जाता है।

    जब आप अत्यधिक गर्मी में पसीना बहाते हैं तो आपको विशेष रूप से पैरों, बाहों या पेट में गंभीर ऐंठन हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन

    लाइफस्टाइल

    घर पर आम से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    भारत के ये 5 झरने हैं बहुत खूबसूरत, एक बार जरूर करें इनका रूख पर्यटन
    गर्मियों में पसीने को निंयत्रित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स
    पना संक्रांति 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें त्यौहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025