Loading...
क्या है थलपति विजय की फिटनेस का राज? ट्रेनर ने बताया डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन
थलपति विजय का डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन (तस्वीर: एक्स/@letscinema)

क्या है थलपति विजय की फिटनेस का राज? ट्रेनर ने बताया डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन

लेखन सयाली
Oct 06, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता थलपति विजय 52 साल के होने के बाद भी जवान अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। इसका श्रेय उनके फिट शरीर और अनुशासित जीवनशैली को जाता है। विजय के ट्रेनर एस नरेश कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन का खुलासा किया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी उनसे प्रेरित हो कर फिट रह सकें।

विजय

विजय नहीं खाते बाहर का खाना

कुमार ने कहा, "बहुत व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए उनके अनुशासन, फोकस और समर्पण को देखना एक शानदार अनुभव रहा है।"

वह बताते हैं कि विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर, न सिर्फ अपने लिए, बल्कि राज्य के सभी लोगों के लिए भी अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देते हैं।

कुमार के मुताबिक, विजय हर जगह अपना खाना साथ लेकर जाते हैं, चाहे वह राजनीतिक रैलियां ही क्यों न हों।

डाइट

कैसी है विजय की डाइट?

कुमार ने खुलासा किया, "विजय एक अच्छी तरह से तैयार 'मेंटेनेंस कैलोरी डाइट' का पालन करते हैं और दिन में 4 बार भोजन करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से साफ-सुथरा खाना, ताजे फल और संतुलित पोषण शामिल होता है।"

उनका खाना रोजाना एक जैसा होता है, जिसमें चावल, चिकन और 200 ग्राम सब्जियां शामिल होती हैं। वह 100 ग्राम फल खाते हैं और रोजाना 60 से 80 ग्राम प्रोटीन भी लेते हैं।

कभी-कभी वह बिरयानी का आनंद भी लेते हैं।

ADVERTISEMENT

वर्कआउट

विजय का वर्कआउट रूटीन

कुमार के मुताबिक, वर्तमान में विजय केवल कार्डिओ एक्सरसाइज और घर के अंदर किए जाने वाले वर्कआउट पर ध्यान देते हैं। उनके रूटीन में पैदल चलना, नाचना और कम तीव्रता वाले वर्कआउट शामिल हैं।

कुमार ने बताया, "जिन फिल्मों में उन्हें एक्शन करना होता था, उनमें अपनी फिजिक बनाए रखने के लिए वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते थे।"

कुमार ने उन्हें उनकी फिल्म 'मास्टर टू बीस्ट' के दौरान ट्रेन किया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

विजय की मानसिकता भी उन्हें देती है अच्छे परिणाम

विजय के फिट शरीर का श्रेय उनकी अनुशासित मानसिकता को भी जाता है। कुमार के अनुसार, "विजय भले ही ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन वे बहुत बारीकी से चीजों को देखते-समझते हैं और उनमें समय का बेहतरीन प्रबंधन और सादगी जैसे गुण हैं।"

ADVERTISEMENT