NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के झूले को सजाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 
    अगली खबर
    कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के झूले को सजाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 

    कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल के झूले को सजाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 

    लेखन अंजली
    Aug 20, 2024
    06:31 pm

    क्या है खबर?

    देशभर में अलग-अलग नाम और तरीकों से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है, लेकिन इस दिन पर कई लोग अपने घर में बाल गोपाल की पूजा करते हैं और उन्हें झूले में झुलाने वाली परंपरा का भी पालन करते हैं।

    अगर आप भी इस परंपरा को निभाते हैं तो पूजा से पहले बाल गोपाल के झूले को सजाकर आप इसे त्योहार का आकर्षण केंद्र बना सकते हैं।

    आइए बाल गोपाल के झूले को सजाने के तरीके जानते हैं।

    #1

    फूलों का करें इस्तेमाल

    बाल गोपाल के झूले को फूलों से सजाने पर पूरे घर का माहौल ताजगी से भरपूर लग सकता है।

    इसके लिए आप भगवान कृष्ण के पसंदीदा फूलों जैसे कुमुद, करवरी, मालती, पलाश के साथ गुलाब और गेंदे आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इनमें से किसी भी फूल की लड़ियां बनाकर बाल गोपाल के झूले पर अपने तरीके से लगाएं। वैसे फूलों की लड़ियां झूले के किनारे वाली डंडियों पर ज्यादा अच्छी लगेंगी।

    #2

    मोर के पंखों से सजाएं

    पुरानी मान्यताओं के अनुसार, देवी राधा ने भगवान कृष्ण को स्मृति चिन्ह के रूप में मोर पंख दिया था, इसलिए वे उसे अपने सिर पर लगाकर रखते हैं।

    अब कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पसंदीदा चीजों का इस्तेमाल करना मतलब उन्हें खुश करना हो सकता है।

    इसलिए आप बाल गोपाल के झूले को सजाने के लिए मोर पंखों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से मिल जाएंगे।

    #3

    लाइट्स लगाएं

    अगर बाल गोपाल का झूला बड़ा है तो आप उसे फूलों के साथ-साथ लाइट्स से सजाकर और ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।

    झूले को सजाने और आकर्षक बनाने के लिए इसके किनारों पर दिवाली पर लगाई जाने वाली LED लडियों का इस्तेमाल करें।

    आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन में ये लड़ियां मौजूद हैं, जिनका आप अपनी पसंद अनुसार चयन करके अपने बाल गोपाल के झूले को सजाने के लिए खरीद सकते हैं।

    #4

    दही-हांडी की थीम अपनाएं

    आप चाहें तो अपने बाल गोपाल के झूले को दही हांडी की थीम पर भी सजा सकते हैं।

    इसके लिए किसी कार्डबोर्ड पर हांडी का डिजाइन बनाकर उसे काट लें, फिर उसे अपने पसंदीदा रंग से रंगें और सुनहरे रंग के धागों और शीशों से सजाकर झूले पर लगाएं।

    सजावटी मटकी में सफेद मक्खन जैसा दिखाने के लिए उसके ऊपर सफेद रूई चिपकाएं। यकीनन यह कलाकारी खूब सुंदर लगेगी।

    यहां जानिए कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #5

    पेपर क्राफ्ट है अच्छा तरीका 

    अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप पेपर क्राफ्ट के जरिये भी बाल गोपाल के झूले को सजा सकते हैं। इससे भी उसकी खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।

    इसके लिए आप मार्केट से रंग-बिरंगे पेपर्स खरीदें और फिर उनसे डिजाइन बनाएं। आप बाल गोपाल के झूले पर पेपर की रंगीन लड़ियां भी लगा सकते हैं।

    यहां जानिए देश के अलग-अलग राज्य में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्माष्टमी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    जन्माष्टमी

    जन्माष्टमी विशेष: लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये व्यंजन, प्रसाद के रूप में लगाएं भोग लाइफस्टाइल
    जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह सजाएं अपना पूजा घर, लगेगा बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल
    दूरदर्शन से लेकर स्टार तक, टीवी पर श्री कृष्ण बनकर लोकप्रिय हुए ये अभिनेता नीतीश भारद्वाज
    मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर हुई भारी भीड़, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत योगी आदित्यनाथ

    लाइफस्टाइल

    बंजी जंपिंग के लिए जा रहे हैं? इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान  एडवेंचर
    वजन कम करने के लिए 'टैडपोल वॉटर' पी रहे लोग, ये होता क्या है? वजन घटाना
    ओट्स बनाम क्विनोआ: जानिए इन दोनों के बीच में अंतर और फायदे  खान-पान
    भारतीय सेना द्वारा निर्मित युद्ध स्माकर, जीवन में एक बार जरूर करें इनका रुख स्वतंत्रता दिवस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025