सेब के सिरके का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे
क्या है खबर?
अधिकतर लोग वजन को नियंत्रित करने के चक्कर में अपनी डाइट में सेब के सिरके को शामिल तो कर लेते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन कई तरह से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
आइए जानते हैं कि डाइट में सेब के सिरके की मात्रा अधिक होने से शरीर किन-किन समस्याओं की चपेट में आ सकता है और कितनी मात्रा में सेब के सिरके का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
#1
दांतों का स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित
सेब के सिरके का अधिक सेवन दांतों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।
कई अध्ययन में इस बात का जिक्र मिलता है कि सेब का सिरके एसिडिक होता है, जो अगर दांतों के संपर्क में ज्यादा आता है तो इससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं।
वहीं, दांतों में संवेदनशीलता से दांतों में दर्द और इनके टूटने की संभावना अधिक हो सकती है। अगर आपको अपने दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है तो तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें।
#2
हो सकती हैं पेट और सीने से संबंधित समस्याएं
सेब के सिरके के अधिक सेवन से पेट में काफी ज्यादा एसिड हो जाता है, जिसके कारण आपको गैस, पेट दर्द और पेट में जलन जैसी कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
वहीं, इस एसिड के कारण सीने में जलन भी हो सकती है।
इसलिए यह जरूरी है कि आप सेब के सिरके का सेवन सीमित करें और पानी या फिर किसी पेय पदार्थ में मिलाकर इसका सेवन करें।
#3
हड्डियों को कर सकता है कमजोर
यह बात सच है कि सीमित मात्रा में सेब के सिरके का सेवन शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है।
ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों के विकास के लिए जरूरी माने जाते हैं लेकिन सेब के सिरके के अधिक सेवन से इन दोनों पोषक गुणों का प्रभाव बिल्कुल ही कम हो जाता है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
#4
स्किन एलर्जी की बढ़ जाती है संभावना
सेब के सिरके की एसिडिट प्रकृति त्वचा के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है और इसका अधिक सेवन त्वचा पर रैशेज और जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
इसके अतिरिक्त, यह भी जरूरी नहीं है कि सेब का सिरका हर प्रकार की त्वचा पर सूट करें। हालांकि, अगर आप पहली बार सेब के सिरके का इस्तेमाल करने वाले हैं तो सबसे पहले इसे अपनी कोहनी या फिर कान के पीछे थोड़ा सा लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।