NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लिप ऑग्मेंटेशन क्या है? विशेषज्ञ से जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    लिप ऑग्मेंटेशन क्या है? विशेषज्ञ से जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    लिप ऑग्मेंटेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लिप ऑग्मेंटेशन क्या है? विशेषज्ञ से जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Oct 03, 2022
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप काइली जेनर, किम कार्दशियन, अनुष्का शर्मा और वाणी कपूर की तरह अपने होंठो को मोटा करवाने की सोच रहे हैं तो आपको लिप ऑग्मेंटेशन करवाना पड़ेगा।

    यह एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है, जो होंठों की शेप को ठीक करने में मदद कर सकती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सुरक्षित है?

    इस सवाल का जवाब हाल ही में डर्मा मिरेकल क्लिनिक के संस्थापक और निदेशक डॉक्टर नवनीत हारोर ने दिया हैं।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    प्रकार

    लिप ऑग्मेंटेशन के प्रकार

    डॉ हारोर ने बताया, "लिप ऑग्मेंटेशन के सबसे आम प्रकार कोलेजन, हाइलूरोनिक एसिड और ऑटोलॉगस वसा है। इनका इस्तेमाल होंठों को मोटा करने के लिए किया जाता है। लिप इंप्लांट या परमेंट मेकअप भी इसी का एक प्रकार है।"

    उन्होंने कहा, "लिप ऑग्मेंटेशन कराने के बाद मोटे होंठ लगभग एक साल से 18 महीने के बीच रहते हैं।"

    ध्यान रखें कि आपकी उम्र और मेटाबॉलिज्म के आधार पर आपके होंठों की फिलर्स जल्दी कम भी हो सकती है।

    सुरक्षा

    क्या यह ट्रीटमेंट सुरक्षित है?

    डॉ हारोर का कहना है कि यह ट्रीटमेंट सुरक्षित है, लेकिन इसे किसी पेशेवर से ही करवाना चाहिए। यदि आप डॉक्टर की सलाह का पूरी तरह पालन करेंगे तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

    उन्होंने कहा कि इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि जहां आप ट्रीटमेंट करा रहे हैं वह क्लीनिक पूरी तरह से साफ होना चाहिए और ट्रीटमेंट के दौरान केवल सैनिटाइज सुईयों का इस्तेमाल किया जाए।

    चयन

    लिप ऑग्मेंटेशन किसे करवाना चाहिए?

    डॉ हारोर का कहना है कि लिप ऑग्मेंटेशन उन्हें करवाना चाहिए जिनके होंठ बहुत पतले या सही शेप में नहीं हैं।

    बता दें कि इस ट्रीटमेंट के दौरान व्यक्ति के होंठों में कोलेजन को इंजेक्शन से डाला जाता है या फैट को ट्रांसफर किया जाता है।

    इसके बाद इनकी मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए लिप ऑग्मेंटेशन की प्रक्रिया को दोहराया जाता है।

    फायदे और नुकसान

    लिप ऑग्मेंटेशन के फायदे और नुकसान

    इससे पहले कि आप लिप ऑग्मेंटेशन का चयन करें, आपके लिए इससे जुड़े फायदे और नुकसान जानने जरूरी है।

    फायदे: इस ट्रीटमेंट से होंठ मोटे और गुलाबी हो जाएंगे। इसके परिणाम के लिए आपको ज्यादा प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। इससे होंठों की शेप भी अच्छी लगती है।

    नुकसान: यह लुक बनाए रखने के लिए आपको समय-समय पर लिप ऑग्मेंटेशन की प्रक्रिया को दोहराना पड़ेगा। यह महंगा हो सकता है और सूजन जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

    ट्रीटमेंट

    क्या इस ट्रीटमेंट को अपनाएं?

    लिप ऑग्मेंटेशन करवाना एक बड़ा फैसला है, लेकिन यह फायदेमंद अनुभव हो सकता है।

    अगर आपके होंठों की शेप सही नहीं है तो इस ट्रीटमेंट को अपनाया जा सकता है।

    डॉ हारोर ने कहा, "इस ट्रीटमेंट के लिए पहले अपना रिसर्च करें और इस पक्रिया का पर्याप्त अनुभव रखने वाले डॉक्टर का ही चयन करें। इसी तरह ट्रीटमेंट से पहले और बाद से जुड़ी सभी तरह की सावधानियों बरतें और डॉक्टर की सलाह से कार्य करें।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    अनुष्का शर्मा
    त्वचा की देखभाल
    मेटाबॉलिज्म

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    लाइफस्टाइल

    कई गुणों की खान है रामदाना, जानिए इससे मिलने वाले फायदे खान-पान
    दुर्गा पूजा विशेष: षष्ठी से दशमी तक, महिलाओं के लिए एथनिक वियर के विकल्प फैशन टिप्स
    खुद को फिट रखने के लिए यह डाइट और वर्कआउट प्लान फॉलो करते हैं टॉम हार्डी खान-पान
    बालों को घना और चमकदार बनाने में मददगार हैं ये जैतून तेल के हेयर मास्क बालों की समस्या

    अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा मुंबई
    अनुष्का शर्मा ने दिया था 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन, वायरल हुआ पुराना वीडियो विराट कोहली
    आलिया भट्ट अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में नहीं करेंगी काम-रिपोर्ट प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप मनोरंजन

    त्वचा की देखभाल

    गर्मियों के दौरान अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    गर्मियों के दौरान तैलीय त्वचा वाले लगाएं ये होममेड फेस पैक, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
    लेमनग्रास ऑयल को इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
    गर्मियों के दौरान कॉम्बिनेशन त्वचा वाले फॉलो करें यह स्किन केयर रूटीन लाइफस्टाइल

    मेटाबॉलिज्म

    हाइपोथायरायडिज्म के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025