NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्ट्रॉबेरी के सीजन में बच्चों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट पैनकेक, इन्हें बनाना भी है आसान
    अगली खबर
    स्ट्रॉबेरी के सीजन में बच्चों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट पैनकेक, इन्हें बनाना भी है आसान

    स्ट्रॉबेरी के सीजन में बच्चों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट पैनकेक, इन्हें बनाना भी है आसान

    लेखन सयाली
    Feb 23, 2025
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    मार्च और अप्रैल के बीच गर्मियां चरम पर होती हैं, जिस दौरान स्ट्रॉबेरी का सीजन शुरू हो जाता है। ये लाल और रसीली बेरी स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं।

    इन्हें खाना न केवल बड़ों को, बल्कि बच्चों को भी पसंद होता है। आप स्ट्रॉबेरी के जरिए बेहद स्वादिष्ट पैनकेक बनाकर तैयार कर सकते हैं, जिनकी मिठास मन को तृप्त कर देती है।

    आइए इस व्यंजन की आसान रेसिपी जानते हैं।

    फायदे

    पहले जान लीजिए स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे

    अगर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी को शामिल करते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    यह फल विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स से लैस होता है, जिनके जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

    यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है और इससे ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है।

    अगर, आप रोजाना यह फल खाते हैं तो आपको ऊर्जा मिल सकती है और आपका पाचन भी दुरुस्त हो सकता है।

    सामग्री

    स्ट्रॉबेरी पैनकेक बनाने के लिए लगेगी ये सामग्री

    स्ट्रॉबेरी पैनकेक बनाने के लिए आपको इस फल के अलावा कुछ आम सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।

    इसका बैटर तैयार करने के लिए आपको 200 ग्राम मैदा, 2 चम्मच पिसी चीनी, 2 चम्मच बेकिंग पाउडर, चुटकीभर नमक, 2 चम्मच दही, 250 मिली दूध, मक्खन, एक चम्मच वनीला का अर्क और ताजी स्ट्रॉबेरी चाहिए होगी।

    इसके अलावा, आप स्ट्रॉबेरी, पिसी चीनी, व्हिप्ड क्रीम और शहद को टॉपिंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्टेप 1

    इस तरह तैयार करें इस व्यंजन का बैटर

    स्ट्रॉबेरी पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक को मिला लें।

    एक अन्य कटोरे में दही, दूध, मक्खन और वनीला के अर्क जैसी गीली सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण बनाएं।

    इसके बाद, धीरे-धीरे करके गीली सामग्रियों वाले मिश्रण को सूखी सामग्रियों में शामिल करें। इस दौरान मिश्रण को लगातार मिलाते रहें।

    अब इस बैटर में छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी स्ट्रॉबेरी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

    स्टेप 2

    तवे पर पकाने के बाद इस तरह परोसें

    बैटर तैयार करने के बाद एक तवे को गैस पर चढ़ाएं और गर्म होने दें। मक्खन लगाने के बाद बैटर को गोल आकार में तवे पर फैला दें।

    इसे कुछ देर पकने दें, फिर दूसरी तरफ पलटकर पकाएं। जब पैनकेक का रंग हल्का भूरा हो जाए तब समझ लीजिए कि वह पक चुका है।

    तैयार पैनकेक को एक थाली में निकालें और उसपर पिसी चीनी व शहद छिड़कें और स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों से सजाकर परोसें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    रेसिपी

    घर पर आसानी से बनाया जा सकता है मैसूर पाक, जानें इस मिठाई की रेसिपी लाइफस्टाइल
    पानी पुरी के अलावा घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, जानिए रेसिपी लाइफस्टाइल
    वैलेंटाइन डे पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चॉकलेट व्यंजन, आसान हैं रेसिपी वैलेंटाइन डे
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये नूडल्स, जानें इनकी खासियत और बनाने का तरीका लाइफस्टाइल

    खान-पान

    केरल के ये 5 अनोखे शाकाहारी व्यंजन होते हैं बेहद स्वादिष्ट, इन्हें बनाना भी है आसान केरल
    जैतून का तेल सेहत के लिए होता है बेहद लाभदायक, जानिए इससे मिलने वाले मुख्य फायदे स्वास्थ्य
    मालवा क्षेत्र में बनाए जाते हैं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, आइए जानते हैं इनकी आसान रेसिपी रेसिपी
    खाने में बनाएं महाराष्ट्र के ये 5 प्रसिद्ध व्यंजन, इनका स्वाद चखकर मन हो जाएगा तृप्त महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025