क्रिसमस पार्टी पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 कपड़े
क्या है खबर?
क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ रहा है और इस अवसर पर कई लोग घर पर पार्टी का आयोजन करते हैं।
ऐसे में अगर आपको किसी क्रिसमस पार्टी का आमंत्रण मिला है तो यकीनन आप इस उलझन में होगें कि क्या पहना जाए?
आइए आज हम आपको 5 ऐसे बेहतरीन कपड़ों और लुक के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर पुरुष क्रिसमस पार्टी मेंअपना जलवा बिखेर सकते हैं।
#1
पार्टी-वियर ब्लेजर
क्रिसमस पार्टी के लुक और ठंड को ध्यान में रखते हुए पुरुष ब्लेजर पहन सकते हैं।
ब्लेजर को चुनते समय रंग का खास ख्याल रखें। वाइन, रॉयल ब्लू और ऑलिव ग्रीन जैसे गहरे रंगों को चुनें क्योंकि ये पार्टी के लिए बेहतरीन हैं।
ब्लेजर के साथ क्लासिक सफेद शर्ट और ब्लेजर के रंग से मैच करते ट्राउजर पहनें।
इस पार्टी लुक को पूरा करने के लिए फुटवियर्स के तौर पर लोफर्स पहनें।
#2
काली पैंट के साथ चेकर्ड फ्लैनेल शर्ट
फ्लैनेल शर्ट अब काफी ट्रेंड में है और यह आपको एक बेहतरीन लुक देती है। इसका फैब्रिक भी गरम होता है, जो सर्दियों के लिए बढ़िया है।
क्रिसमस के दिन आप लाल और सफेद या हरे और सफेद चेकर्ड प्रिंट की फ्लैनेल शर्ट के साथ एक काली पैंट भी चुन सकते हैं।
इसके अलावा आप शर्ट के नीचे काली टी-शर्ट पहनकर शर्ट को खोल भी सकते हैं।
सफेद स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा करें।
#3
लेदर जैकेट के साथ डेनिम जींस
लेदर की जैकेट हर तरह के मौके के लिए एकदम बेहतरीन है।
हर पुरुष के पास एक लेदर जैकेट जरूर होनी चाहिए क्योंकि यह बेहद स्टाइलिश, हल्की, टिकाऊ और आरामदायक होती है।
क्रिसमस पार्टी के लुक के लिए एक ग्रे शर्ट के साथ लैदर जैकेट और डेनिम जींस पहनें। लुक को पूरा करने के लिए डिजिटल घड़ी और नेवी बूट्स भी जरूर पहनें।
यहां जानिए क्रिसमस पार्टी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये कपड़े।
#4
टर्टलनेक स्वेटशर्ट के साथ जैकेट
इस बार की क्रिसमस पार्टी में एक कैजुअल लुक के लिए टर्टलनेक स्वेटशर्ट के साथ हैरिंगटन जैकेट ट्राई करें।
यह लुक लड़कियों को भी काफी पसंद आता है, इसलिए यह पार्टी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
क्रिसमस पार्टी के हिसाब से नेवी और वाइन जैसे रंग की जैकेट चुनें और इसे ब्रोग बूट्स के साथ पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
यहां जानिए क्रिसमस पर घर को सजाने के तरीके।
#5
चिनोस के साथ क्लासिक सूट जैकेट
अगर आपको क्रिसमस पार्टी में पहनने के लिए कुछ सिंपल लेकिन नया और ट्रेंडी कपड़े चाहिए तो गहरे रंग के चिनोज के साथ सूट जैकेट एक सही विकल्प है।
यह कपड़े आपको फॉर्मल और क्लासी लुक देगा। जैकेट के नीचे आप एक सफेद शर्ट पहन सकते हैं, लेकिन अगर ठंड ज्यादा है तो आप अंदर गहरे रंग का वी-नेक स्वेटर पहनें।
काले रंग के जूतों और एक क्लासिक घड़ी के साथ अपने लुक को पूरा करें।