NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    अगली खबर
    क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके

    क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके

    लेखन अंजली
    Dec 06, 2023
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    कुछ ही दिनों बाद क्रिसमस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

    इस अवसर पर शाम के वक्त लोग अपने रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों से मिलने एक-दूसरे के घर जाते हैं। कुछ लोग तो अपने घरों में स्पेशल क्रिसमस पार्टी का आयोजन भी करते हैं।

    ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ सजावट पर ध्यान देना भी जरूरी है।

    आइए आज हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर को क्रिसमस पार्टी के लिए सजा सकते हैं।

    #1

    फेयरी लाइट्स और हैंगिंग लैम्प से सजाएं बाहरी दीवारें

    क्रिसमस पार्टी के लिए सजावट की शुरूआत घर के बाहरी हिस्से से शुरू करें।

    आप चाहें तो अपने घर की बाहरी दीवारों और बालकनी की रेलिंग को फेयरी लाइट्स से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर के गार्डन को भी लाइट्स और डिजाइनर लैंप से सजा सकते हैं।

    बस गार्डन की सजावट के लिए वार्म लाइट का इस्तेमाल करें क्योंकि यह देखने में आकर्षक लगती हैं।

    यहां जानिए त्योहारों पर घर को सजाने के तरीके।

    #2

    गुब्बारों और क्रिसमस बैनर से सजाएं घर 

    बाहरी सजावट के बाद अब बारी आती है घर के अंदरूनी हिस्सों की, जिन्हें आप गुब्बारों और क्रिसमस बैनर से सजा सकते हैं।

    आजकल बाजार और ऑनलाइन साइट्स पर तरह-तरह के आकार और डिजाइन वाले गुब्बारे और क्रिसमस बैनर मौजूद हैं, जिन्हेें आप अपनी पसंद अनुसार खरीदकर अपने घर को सजा सकते हैं।

    वैसे इन दिनों फॉइल बैलून ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो क्रिसमस वाले फॉइल बैलून से लिविंग रूम की दीवार को सजा सकते हैं।

    #3

    असली क्रिसमस ट्री खरीदकर सजाएं

    नकली क्रिसमस ट्री ऐसे उत्पादों से बनती हैं, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होते हैं।

    ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल क्रिसमस ट्री की तलाश करें। एक असली क्रिसमस ट्री नकली की तुलना में अधिक टिकाऊ होती है और इसका इस्तेमाल घर के वातावरण को ताजगी से भरने में मदद कर सकता है।

    इसके बाद क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स और क्रिसमस बॉल्स आदि का इस्तेमाल करें।

    #4

    क्रिसमस थीम वाली चीजों का करें इस्तेमाल

    अगर आपके लिविंग रूम में सोफे पर कुशन्स रखे हैं तो आप उन पर क्रिसमस के विभिन्न डिजाइन वाले कवर्स चढ़ा सकते हैं।

    इसके अलावा आप सोफे के ऊपर लाल रंग का कवर भी डाल सकते हैं और घर को सफेद रंग के परदों से सजा सकते हैं।

    साथ ही अपने घर की टेबल या फिर टीवी के पैनल को क्रिसमस के शोपीज से सजा सकते हैं। इन दिनों ये ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हैं।

    #5

    फोटोग्राफी कॉर्नर बनाएं 

    क्रिसमस खुशियों का त्योहार है तो इस पर सेल्फी लेना तो बनता है।

    इसके लिए अपने घर पर एक फोटोग्राफी कॉर्नर बनाएं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले बालकानी, आंगन या अन्य खुली जगह को चुनें और फिर वहां पर फ्रेम तैयार करें।

    इसके बाद फ्रेम को क्रिसमस की वाइब देने वाली चीजों से सजाएं। आप चाहें तो मल्टी-कलर फ्रेम भी तैयार कर सकते हैं क्योंकि यह भी फुल त्योहार वाली वाइब्स देने में मदद करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    क्रिसमस

    क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए बेहतरीन हैं ये मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान है रेसिपी खान-पान
    देश में कई जगहों पर रोका गया क्रिसमस का जश्न, हिंदू संगठनों ने मचाया उत्पात कर्नाटक
    असम पुलिस ने हिंदुओं को क्रिसमस मनाने से रोकने वाले 6 किशोरों को हिरासत में लिया हरियाणा
    क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए इन 5 जगहों का करें रुख नया साल मुबारक हो

    घर की सजावट

    जानिए क्या होता है ह्यूमिडिफायर और इसका इस्तेमाल करना कैसे है लाभदायक लाइफस्टाइल
    अपने घर को मानसून के अनुकूल और खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके मानसून
    लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
    बच्चों के बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा खूबसूरत बच्चों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025