Page Loader
जन्मदिन विशेष: राम चरण को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं ये खान-पान की आदतें 

जन्मदिन विशेष: राम चरण को स्वस्थ रखने में काफी मददगार हैं ये खान-पान की आदतें 

लेखन अंजली
Mar 27, 2024
08:03 am

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 27 मार्च, 1985 को उनका जन्म मेगास्टार चिरंजीवी के घर हुआ था। साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'चिरुथा' से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था और इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए, वहीं अब दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। आइए आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताते हैं, जिनका पालन अभिनेता खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए करते हैं।

#1

12 घंटे के लिए उपवास रखते हैं राम

राम अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हैं, खासकर अपने आहार योजना को लकेर क्योंकि यह उनकी जीवनशैली में बदलाव करने में मदद करती है ताकि वह किसी भी फिल्म की भूमिका में फिट हो सकें। शाम 6 बजे डिनर करने के बाद अभिनेता कम से कम अगले 12 घंटों के लिए उपवास की अवधि का पालन करते हैं, जिसके दौरान वह कुछ भी खाने न खाने के साथ ही पानी तक नहीं पीते हैं।

#2

घर के बने खाने को देते हैं प्राथमिकता

राम की डाइटीशियन उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अभिनेता कभी बाहर का नहीं खाते हैं। वह घर का बना खाना फिल्म के सेट पर भी ले जाते हैं। उनकी पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए डाइट चार्ट के अनुसार, राम डेयरी, कॉफी, रेड मीट, गेहूं, मीठे फल और शराब से दूर रहते हैं। इसके साथ ही उनकी डाइट में ढेर सारी हरी सब्जियां, दाल, चिकन और मछली शामिल हैं।

#3

गाय का दूध डाइट का है अहम हिस्सा

राम सुबह एक गिलास गाय का दूध पीते हैं। इस पेय को संपूर्ण भोजन कहा जाता है क्योंकि यह बेहद पौष्टिक होता है। यह प्रोटीन, जिंक और विटामिन-B कॉम्प्लेक्स का बेहतरीन स्त्रोत है और इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है। इसके अतिरिक्त यहआयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर समेत कई पोषक गुणों से समृद्ध होता है। यहां जानिए नारियल के दूध से मिलने वाले फायदे

#4

खाने के लिए तिल के तेल का होता है इस्तेमाल 

राम तिल के तेल में पका हुआ खाना ही खाते हैं। इसका एक कारण यह हो सकता है कि रिफाइंड वनस्पति तेल शरीर और हृदय के लिए हानिकारक माना जाता है और इससे आपका वजन बढ़ सकता है। दूसरी ओर तिल का तेल असंतृप्त वसा का एक अच्छा स्त्रोत है, जो शरीर के लिए अच्छा है। कुछ अन्य स्वास्थ्यप्रद विकल्पों में सूरजमुखी और जैतून का तेल शामिल है।

#5

क्या है राम का डाइट प्लान? 

राम अपना ब्रेकफास्ट 8 बजे तक कर लेते हैं। इसमें वह 2 पूरे अंडे, 3 अंडों का सफेद भाग, एक गिलास बादाम का दूध और आधी कटोरी ओट्स खाते हैं। इसके बाद राम सब्जियों वाला सूप और क्रूटोन खाते हैं। राम 1:30 बजे तक लंच करते हैं, जिसमें 200 ग्राम चिकन ब्रेस्ट, एक कटोरी करी और ब्राउन राइस शामिल होते हैं। 6 बजे डिनर करते समय वह आमतौर पर ग्रीन सलाद, कुछ एवोकाडो और एक कटोरी सूखे मेवे खाते हैं।