NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं रवीना टंडन
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं रवीना टंडन
    रवीना टंडन की फिटनेस का राज

    जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं रवीना टंडन

    लेखन अंजली
    Oct 26, 2022
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय अभिनेत्री रवीना टंडन ने 1991 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    बॉलीवुड दिवा ने 90 के दशक में अपने शानदार अभिनय और डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज किया।

    48 साल की उम्र में भी उन्होंने स्वस्थ आहार और दैनिक कसरत दिनचर्या के साथ अपनी फिट काया को बनाए रखा है।

    आइए आज उनके जन्मदिन पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।

    एक्सरसाइज

    वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं तरह-तरह की एक्सरसाइज

    रवीना फिट और स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज का अभ्यास करती हैं।

    उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं कभी बोर नहीं होती हूं। मैं योग, पाइलेट्स, किकबॉक्सिंग, वेट-ट्रेनिंग और कोर मसल्स जैसी कई एक्सरसाइज करती हूं क्योंकि जब आप अपनी शारीरिक फिटनेस दिनचर्या को लेकर सजग होते हैं, तो यह आपको फिट रखने में काफी मदद करता है।"

    वर्कआउट प्लान

    स्विमिंग, योग और कार्डियो करना पसंद करती हैं रवीना

    रवीना को कार्डियो एक्सरसाइज, योग और स्विमिंग करना बहुत पसंद है और वह अक्सर अपनी प्रैक्टिस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

    वह आमतौर पर ट्रेडमिल पर एक घंटे तक दौड़ती हैं। इसके अतिरिक्त, वह नियमित रूप से स्विमिंग लैप्स की संख्या बढ़ाती हैं।

    जब अभिनेत्री का एक्सरसाइज करने का मन नहीं होता है तो वह टहलना या जॉगिंग करना पसंद करती हैं। उन्हें जुंबा करना भी पसंद है।

    खाने की आदत

    शाम 7:30 बजे तक खाना खा लेती हैं रवीना

    रवीना अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से दूर रहती हैं। रविवार के दिन जब परिवार लंच या डिनर के लिए बाहर जाता है तो वह कुछ मिठाइयां खाना पसंद करती हैं।

    फिल्म 'मोहरा' की अभिनेत्री आमतौर पर शाम 7:30 बजे तक रात का खाना खा लेती हैं और शाम 6 बजे के बाद कार्ब्स खाने से बचती हैं। उन्हें घर की तली हुई भिंडी खाना बहुत पसंद है।

    रवीना अपने शरीर को मॉइस्चराइज करने के लिए घी का भी सेवन करती हैं।

    डाइट

    अभिनेत्री का डाइट प्लान

    फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की अभिनेत्री रोजाना बहुत सारे फलों और प्रोबायोटिक्स का सेवन करती हैं।

    उनकी डाइट में रोटी, दाल, भाजी और दही जरूर शामिल होता है।

    वह ऑर्गेनिक हल्दी, लौंग, काली मिर्च, घी, अदरक और अजवाइन से बने होममेड काढ़े का भी सेवन करती हैं।

    नारियल पानी उनकी डाइट का अहम हिस्सा है।

    वह आमतौर पर एक दिन में छह बार भोजन करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025