LOADING...
इटली घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों की जरूर करें खरीदारी
इटली जाएं तो जरूर खरीदें ये चीजें

इटली घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों की जरूर करें खरीदारी

लेखन अंजली
Aug 17, 2022
06:51 pm

क्या है खबर?

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक खूबसूरत देश है, जहां आप प्रकृति नजारों को निहारने के साथ एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप कभी भी इटली जाएं तो वहां से कुछ चीजें खरीदकर अपने घर ले जाना एक शानदार तरीका है, जो आपको इटली में मनाए गए पलों की खूबसूरत यादों का अहसास दिलाती रहेंगी। आइए आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो इटली से अवश्य खरीदनी चाहिए।

#1

परफ्यूम

इटली के परफ्यूम दुनियाभर में काफी मशहूर हैं क्योंकि इटैलियंस सदियों से बढ़िया परफ्यूम बनाने के लिए जाने जाते हैं। रोम और वेनिस से लेकर फ्लोरेंस और मिलान तक, हर किसी के पास अपनी अलग-अलग तरह की खुशबू के परफ्यूम खरीदने की जगहे हैं। हालांकि, आप कुछ अद्भुत वैश्विक ब्रांड जैसे गुच्ची, डोल्से, गब्बाना, एक्वा डि पर्मा और जुसबॉक्स आदि के परफ्यूम खरीदें।

#2

पास्ता

पिज्जा के बाद इटली का पास्ता दुनियाभर में प्रसिद्ध है, इसलिए यहां स पास्ता ले जाना तो बनता है। आप प्रामाणिक, हस्तनिर्मित सूखे पास्ते के कुछ पैकेट खरीदकर घर ले जा सकते हैं और इसे स्वयं भी बना सकते हैं। आपको इटली में ग्नोची, टोर्टेलिनी, फरफल, कैम्पानेल और कई प्रकार के पास्ता आसानी से मिल जाएंगे, जो भारत में मिलने थोड़े मुश्किल हैं। इसलिए वहां से ऐसे पास्ता खरीदकर लाएं और अपने घर पर उन्हें बनाकर खाएं।

#3

लेदर की वस्तुएं

इटली का फ्लोरेंस शहर लेदर की सभी वस्तुओं का केंद्र है। यहां आपको बेल्ट, बैग, पर्स और कोट जैसे बहुत सारी लेदर की वस्तुएं मिल जाएंगी, जो सही दाम के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता और स्थायित्व से पूर्ण हैं और यहां तक ​​कि स्टाइल के लिहाज से भी बेहतरीन हैं। यहां की लेदर की चीजों को सावधानीपूर्वक डिजाइन और हाथ से सिल दिया जाता है।

#4

मुरानो ग्लास

मुरानो इटली का एक द्वीप है, जो अपने कांच के बने पदार्थों के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। इस जगह के लोग रोमन और यूनानियों की समृद्ध संस्कृतियों को प्रदर्शित करने वाले डिजाइनों के साथ सदियों पुरानी कांच बनाने की परंपरा का पालन करते हैं। आप यहां से ऐशट्रे और कप जैसी कांच की चीजें खरीद सकते हैं और नकली उत्पादों को खरीदने से बचने के लिए आपको मूल मुरानो ग्लास जैसे मूल ब्रांडों की तलाश करनी चाहिए।

#5

टोपी

इटली में लोग जहां भी जाते हैं, हर जगह टोपी जरूर पहनते हैं। बोटर और कोपोला सहित विभिन्न प्रकार की टोपियां हैं, जिनका आविष्कार सबसे पहले यहीं किया गया था। आप टोपी खरीदने के लिए कई स्ट्रीट शॉप्स में से अपने लिए एक चुन सकते हैं। ये टोपियां प्रीमियम फैब्रिक से बनाई जाती हैं, जो आपको धूप से बचाती हैं और साथ ही साथ आपके स्टाइल को भी बेहतर बनाती हैं।