NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर का खाना खाने के बाद फूल जाता है आपका पेट? हो सकते हैं ये कारण
    अगली खबर
    घर का खाना खाने के बाद फूल जाता है आपका पेट? हो सकते हैं ये कारण

    घर का खाना खाने के बाद फूल जाता है आपका पेट? हो सकते हैं ये कारण

    लेखन सयाली
    Mar 17, 2025
    09:25 pm

    क्या है खबर?

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ घर का बना भोजन करने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि घर का खाना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है, क्योंकि उसमें ताजा सामग्री इस्तेमाल होती है और कोई प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाए जाते।

    हालांकि, इसके बावजूद भी घर का खाना खा कर अक्सर पेट फूल जाता है। इसके कारण पेट में दर्द होता है और असुविधा महसूस हो सकती है।

    आज के लेख में हम इस आम समस्या पर चर्चा करेंगे और इसके कारण जानेंगे।

    #1

    नमक का अधिक इस्तेमाल

    अगर आप घर पर खाना बनाते समय उसमें ज्यादा नमक डालते हैं तो आपको पानी की कमी हो सकती है, जो सूजन का कारण बनती है।

    ज्यादा नमक का सेवन करने से ऊतकों में पानी खींचता है, जिससे पेट फूलना शुरू हो जाता है।

    अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि अधिक सोडियम का सेवन आंत के माइक्रोबायोटा को बदल सकता है और फ्लूइड रिटेंशन को बढ़ा सकता है, जिससे पेट फूलने की समस्या होती है।

    #2

    गैस बनाने वाली सामग्रियां

    कुछ ऐसी सब्जियां भी होती हैं, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकती हैं और गैस बना सकती हैं। अगर आप खान-पान में गोभी, फूलगोभी और ब्रोकोली शामिल करते हैं तो आपका पेट फूल सकता है।

    इनमें रैफिनोज होता है, जो पचता नहीं है और फरमेंट होने पर गैस बनाना शुरू कर देता है। बींस, दाल और चने में ओलिगोसेकेराइड मौजूद होती है, जो एक फर्मेंटेड शर्करा है और पेट फूलने का कारण बनती है।

    #3

    जल्दी-जल्दी खाना या निर्धारित समय पर न खाना

    आपका पाचन इसपर भी निर्भर करता है कि आप किस समय और किस तरीके से खाना खाते हैं।

    बहुत जल्दी-जल्दी खाना, निर्धारित समय पर भोजन न करना, ठीक से न चबाना, बिस्तर पर खाना या खाने के तुरंत बाद लेट जाना भी पेट फूलने के कारण हैं।

    जल्दी-जल्दी खाना खाने से शरीर में अधिक हवा प्रवेश कर जाती है और एरोफेगिया की स्थिति पैदा होती है, जिससे पेट फूल सकता है।

    #4

    ज्यादा तेल-मसाले डालना

    भारतीय खान-पान में ढेर सारे मसालों का इस्तेमाल होता है और अस्वास्थ्यकर तेलों का भी उपयोग किया जाता है।

    जीरा, हल्दी और अदरक जैसे मसाले पाचन में सहायता करते हैं, लेकिन कुछ मसाले पेट में जलन पैदा कर सकते हैं या गैस का कारण बन सकते हैं।

    ज्यादा लाल मिर्च वाला भोजन एसिड बना देता है और सूजन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, ज्यादा तेल, मक्खन या घी खान भी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति पर गढ़ाई नजर, खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    इंस्टाग्राम पर कैसे बदलें फॉन्ट स्टाइल? यहां जानिए तरीका इंस्टाग्राम
    एक्स ने भारत में 8,000 अकाउंट किए ब्लॉक, भारत सरकार के आदेश पर कार्रवाई X
    पाकिस्तान ने दोबारा जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में गोलीबारी शुरू की, महिला की मौत पाकिस्तान समाचार

    खान-पान

    आम पन्ना बनाम जलजीरा: गर्मियों में कौन-सा पेय शरीर को कर सकता है ढंग से हाइड्रेट? लाइफस्टाइल
    मक्खन की जगह वनस्पति आधारित तेलों के उपयोग से बढ़ सकती है उम्र, अध्ययन का दावा  स्वास्थ्य
    होली पर सभी के घरों में बनते हैं कुरकुरे नमक पारे, जानिए इस स्नैक की रेसिपी  रेसिपी
    दालों से बनाएं ये 5 प्रोटीन युक्त व्यंजन, सेहत के लिए है फायदेमंद रेसिपी

    स्वास्थ्य

    रोजाना सुबह खाएं एक कटोरी ग्रीक दही, आपको मिलेंगे ये चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    अंजीर खाने से पाचन होता है दुरुस्त, इन तरीकों से कर सकते हैं डाइट में शामिल खान-पान
    क्या दिन में 3 लीटर पानी पीना होता है पर्याप्त? जानें इससे जुड़ी सही जानकारी खान-पान
    सफेद विलो की छाल के तेल से दर्द होता है दूर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल एसेंशियल ऑयल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025