NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ब्राउन ब्रेड बनाम होल व्हीट ब्रेड: किसका सेवन वजन घटाने में कर सकता है मदद?
    अगली खबर
    ब्राउन ब्रेड बनाम होल व्हीट ब्रेड: किसका सेवन वजन घटाने में कर सकता है मदद?

    ब्राउन ब्रेड बनाम होल व्हीट ब्रेड: किसका सेवन वजन घटाने में कर सकता है मदद?

    लेखन अंजली
    Aug 05, 2024
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    आजकल लगभग हर किराने की दुकान पर 5 से 6 किस्म की ब्रेड मिल जाएंगी और उनमें से अधिकांश लोग सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं।

    हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ब्राउन या होल व्हीट ब्रेड का चयन करते हैं क्योंकि उनके हिसाब से ये ब्रेड सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक पौष्टिक होती हैं।

    आइए आज इन दोनों ब्रेड की पोषण प्रोफाइल के बारे में जानते हैं, ताकि वजन घटाने वाले लोग सही विकल्प को चुन सकें।

    ब्राउन ब्रेड

    ब्राउन ब्रेड कैसे बनती है?

    ब्राउन ब्रेड अक्सर रिफाइंड गेहूं के आटे से बनाई जाती है, जिसमें आंशिक रूप से चोकर और रोगाणु हटा दिए जाते हैं।

    इसके परिणामस्वरूप सफेद ब्रेड की तुलना में इसे हल्का भूरा रंग मिलता है।

    हालांकि, सभी ब्राउन ब्रेड एक समान नहीं बनाई जाती है। ब्राउन ब्रेड की कुछ किस्मों को रंग देने के लिए कारमेल रंग या अन्य तत्व मिलाए जाते हैं, जो जरूरी नहीं कि स्वास्थ्य के लिए सही हों।

    यहां जानिए ज्यादा ब्रेड खाने के नुकसान।

    होल व्हीट ब्रेड

    होल व्हीट ब्रेड में क्या होता है?

    होल व्हीट ब्रेड को गेंहू के आटे से बनाया जाता है, जिसमें चोकर और रोगाणु शामिल होते हैं।

    इसका मतलब है कि यह ब्राउन ब्रेड की तुलना में कम छनी हुई होती है और गेहूं में पाए जाने वाले प्राकृतिक पोषक तत्वों और फाइबर को बरकरार रखती है।

    हालांकि, आजकल हर चीज में मिलावट होने लगी है, इसलिए होल व्हीट ब्रेड को खरीदते समय उसके पैकेज्ड पर लिखी सामग्रियों पर एक बार जरूर ध्यान दें।

    पोषण

    दोनों ब्रेड की पोषण सामग्रियों के बीच का अंतर

    आमतौर पर ब्राउन ब्रेड की तुलना में होल व्हीट ब्रेड में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और वजन घटाने के लिए फाइबर एक जरूरी खनिज माना जाता है, जो आपकी डाइट में होना चाहिए।

    दोनों प्रकार की ब्रेड में कैलोरी की मात्रा समान होती है, लेकिन होल व्हीट ब्रेड में विटामिन और खनिज ब्राउन ब्रेड की तुलना में अधिक होते हैं, जैसे कि विटामिन-B कॉम्प्लेक्स, आयरन और मैग्नीशियम आदि।

    चयन

    वजन घटाने वालों के लिए किस ब्रेड का चयन करना है बेहतर?

    ब्राउन ब्रेड और होल व्हीट ब्रेड, दोनों ही सफेद ब्रेड की तुलना में ज्यादा लाभदायक हैं, लेकिन वजन घटाने में प्रभावी होल व्हीट ब्रेड है।

    इसका कारण है कि इस ब्रेड में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप अतिरिक्त खाने और अनहेल्दी स्नैकिंग से सुरक्षित रहते हैं। इस तरह से वजन नियंत्रित करना आसान हो सकता है।

    साथ ही होल व्हीट ब्रेड में पोषक तत्वों की मात्रा भी ज्यादा होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव का इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़

    खान-पान

    इन 5 खान-पान से जुड़ी भारतीय परंपराओं का पालन करने से मिल सकते हैं कई लाभ लाइफस्टाइल
    मानसून के दौरान नहीं करना चाहिए इन 5 दालों का सेवन, हो सकता है नुकसान मानसून
    जेलेपीनो मिर्च बढ़ाती है पिज्जा-पास्ता का स्वाद, जानिए इसे डाइट में शामिल करने के फायदे डाइट
    घर में आए मेहमानों को खिलाएं चावल से बने ये 4 मीठे व्यंजन, सभी करेंगे तारीफ रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    बारिश के मौसम में गीले जूतों को सुखाने में नहीं लगेगें कई दिन, अपनाएं ये तरीके मानसून
    बिहार: बोधगया के ये 5 मंदिर हैं बहुत प्रसिद्ध, एक बार जरूर करें यात्रा  बिहार
    रात के खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं पनीर की ये सब्जियां, जानिए रेसिपी रेसिपी
    अखरोट बनाम मूंगफली: दोनों के मक्खन में से किसे डाइट में शामिल करना है लाभदायक?  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025