NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है ब्रेड का अधिक सेवन
    अगली खबर
    स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है ब्रेड का अधिक सेवन
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है ब्रेड का अधिक सेवन

    स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है ब्रेड का अधिक सेवन

    लेखन अंजली
    Feb 17, 2022
    11:20 pm

    क्या है खबर?

    अमूमन लोगों का मानना है कि सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, लेकिन ऐसा तभी संभव है, जब आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

    बात चाहें सफेद ब्रेड की हो या ब्राउन ब्रेड की, अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकती हैं।

    आइए जानते हैं कि ब्रेड के अधिक सेवन से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

    #1

    बढ़ सकता है वजन

    ब्रेड का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी है।

    इस समस्या को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही ब्रेड का सेवन करें।

    वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    #2

    मधुमेह होने का रहता है खतरा

    ब्रेड का अधिक सेवन शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा सकता है और इससे व्यक्ति के इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है। यह बदलाव मधुमेह का खतरा उत्पन्न कर सकता है।

    बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है।

    इसलिए जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह है तो वे कम ही ब्रेड का सेवन करें। वहीं, स्वस्थ व्यक्ति भी सीमित मात्रा में ब्रेड खाएं।

    #3

    हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या

    अगर आप ब्रेड का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण आपको ब्लोटिंग की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

    बता दें कि खाने का पाचन ठीक ढंग से न होने के कारण पेट में गैस बनने लगती है और ऐसे में लोगों को पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है।

    पेट फूलने की समस्या को अंग्रेजी में ब्लोटिंग भी कहा जाता है, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं।

    #4

    कब्ज होना

    ब्रेड का अधिक सेवन पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि पाचन तंत्र ब्रेड की अधिक मात्रा को सही ढंग से पचाने में असमर्थ रहता है। इसके कारण व्यक्ति को कब्ज की समस्या होने की अधिक संभावना रहती है।

    इसके अलावा, इसकी वजह से गैस और पेट दर्द जैसी कई तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। इसलिए भूल से भी ब्रेड का अधिक सेवन न करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    लाइफस्टाइल

    बालों में होने वाली ये समस्याएं बताती हैं आपकी सेहत का हाल, जानिए कैसे स्वास्थ्य
    भूख न लगने की समस्या से परेशान है तो इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं खान-पान
    तनाव से दूर रखने में सहायक साबित हो सकती हैं ये एक्सरसाइज, दिनचर्या में करें शामिल स्वास्थ्य
    बच्चों के लंच बॉक्स में बनाकर दें ये स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025