NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुपर मार्केट से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई
    अगली खबर
    सुपर मार्केट से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई
    सुपर मार्केट से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

    सुपर मार्केट से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई

    लेखन अंजली
    Feb 12, 2022
    08:14 pm

    क्या है खबर?

    घर का राशन खरीदना हो या फिर फल और सब्जियां, सुपर मार्केट एक ऐसा वन स्टॉप है, जहां आपको कई तरह की चीजें सही दाम में मिल सकती है।

    हालांकि जैसे-जैसे सुपर मार्केट में तरह-तरह की चीजों की वैरायटी बढ़ती जा रही हैं, वैसे-वैसे लोगों के मन में इससे जुड़े कई भ्रम घर करते जा रहे हैं, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ अलग ही है।

    आइए सुपर मार्केट से जुड़े कुछ सामान्य भ्रमों और उनकी सच्चाई जानते हैं।

    #1

    भ्रम- थोक में सामान लेना सस्ता पड़ता है

    कई लोगों का मानना है कि थोक में सामान लेना सस्ता पड़ता है, जबकि ऐसा नही है।

    दरअसल, थोक में खरीदी जाने वाली चीजे भले ही आपको दाम में सस्ती लगे, लेकिन उनका उनकी एक्सपायरी डेट आदि खत्म होने पर होती है और इसके कारण उनमें से कई चीजों का इस्तेमाल भी समय से नहीं हो पाता।

    UK के एक अध्ययन के अनुसार, थोक खरीदारी की तुलना में अधिकांश वस्तुओं की लागत कम होती है।

    #2

    भ्रम- सफेद अंडे की तुलना में भूरे अंडे स्वास्थ्यवर्धक होते हैं

    यह भी एक भ्रम है कि सफेद अंडे की तुलना में भूरे अंडे स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

    सुपर मार्केट में आपको अंडों की दो तरह (सफेद और भूरे) की वैरायटी जरूर मिलेगी, लेकिन इनमें से भूरे रंग के अंडे स्वास्थ्यवर्धक होते है और सफेद अंडे नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

    इन दोनों अंडों में सिर्फ रंग का फर्क होता है और पोषक तत्वों के मामले में दोनों रंग के अंडे बराबर होते हैं।

    #3

    भ्रम- फ्रोजन फूड में पोषक तत्व नहीं होते हैं

    यह भी सिर्फ एक भ्रम है कि फ्रोजन फूड में पोषक तत्व नहीं होते हैं और यह बात सच से कोसों दूर है।

    फ्रोजन फूड की कई वैरायटी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। हालांकि यह बात सच है कि फ्रेश फूड की तुलना में फ्रोजन फूड स्‍टोर करने के दौरान अपने कुछ पोषण खो देते हैं, लेकिन फ्रोजन फूड में पोषक तत्व होते ही नहीं है, यह बात सच नहीं है।

    #4

    भ्रम- राशन की लिस्ट के अनुसार ही सामान खरीदना बेहतर है

    अगर आपका मानना भी यही है कि राशन की लिस्ट के अनुसार ही सामान खरीदना बेहतर है तो यह एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं है।

    यकीनन राशन की लिस्ट के अनुसार ही सामान खरीदना अच्छा है, लेकिन हर स्थिति में यह नियम लागू नहीं हो सकता है।

    अगर सुपरमार्केट में बिक्री या छूट चल रही है या आपको अपनी पसंदीदा वस्तु का सस्ता विकल्प मिल रहा है तो लिस्ट से थोड़ा हटकर चलना ठीक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    खान-पान

    दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे लाइफस्टाइल
    किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक हैं ये खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल लाइफस्टाइल
    एटकिंस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां वजन घटाना
    मेनोपॉज को बढ़ावा दे सकती हैं ये चीजें, महिलाएं बनाएं दूरी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    आंतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके खान-पान
    पुराने रीति-रिवाज और परंपराएं जो आज भी हैं सार्थक, जानिए इनकी वजह भारत की खबरें
    अदरक के तेल से जुड़े बेहतरीन हैक्स, जो आपके कई कामों को बना सकते हैं आसान लाइफ हैक्स
    कांटा चम्मच छोड़ हाथ से खाएं खाना, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025