NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्योहारों पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    अगली खबर
    त्योहारों पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    त्योहारों पर घर को इस तरह से सजाएं (तस्वीर: फ्रीपिक)

    त्योहारों पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके

    लेखन अंजली
    Nov 03, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है और धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और क्रिसमस आदि का जश्न माना बाकी है।

    इस अवसर पर घर पर रिश्तेदारों, करीबियों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहना सामान्य है। हालांकि, ऐसे में साफ-सफाई के साथ-साथ घर की सजावट पर ध्यान देना जरूरी है।

    आइए आज हम आपको ऐसे कुछ बेहतरीन तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर को त्योहारों के लिए तैयार कर सकते हैं।

    #1

    लाइट्स का इस्तेमाल करें

    लाइट्स किसी भी घर को हाइलाइट करने में मदद कर सकती हैं, बशर्ते यह सही जगह पर लगी होनी चाहिए।

    त्योहारों के मौके पर घर को सजाने और आकर्षक बनाने के लिए किनारों पर लैंप का इस्तेमाल जरूर करें।

    कुछ लोग रूम की दीवार पर भी लाइट्स सजाते हैं, जो रात के समय बेहद खूबसूरत दिखती है। आप भी अच्छे से डिजाइन का चयन करके दीवार पर उसी डिजाइन में लाइट्स लगा सकते हैं।

    #2

    वॉलपेपर्स से सजाएं दीवारें 

    अगर आप त्योहारों से पहले दीवारों पर पेंट नहीं करवा पाएं तो उन पर रंग-बिरंगे वॉलपेपर्स और पोस्टर लगा सकते हैं। यह परफेक्ट त्योहारों वाली वाइब्स देने में मदद कर सकते हैं।

    इसके अलावा ऐसा करने से घर की दीवारों पर सादा पेंट छिप जाता है और दीवारें सुंदर और आकर्षक दिखने लगती हैं।

    अगर आपको आर्ट वर्क आता है तो इसके लिए पेपर से खुद डिजाइन बनाकर घर की सजावट करें।

    #3

    घर के प्रवेश द्वार और दीवारों को ऐसे सजाएं 

    प्रवेश द्वार को घर का पहला आकर्षण और दीवारों को दूसरा आकर्षण कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि आने वाले मेहमानों का सबसे पहले ध्यान इन्हीं चीजों पर जाता है।

    अपने घर के प्रवेश द्वार और दीवारों को सजाने के लिए फूलों की माला और पोम्पोम की लड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    आप चाहें तो दीवारों को सजाने के लिए विभिन्न तरह के वॉल पेपर और रंगीन चित्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #4

    फूलों से करें सजावट 

    त्योहार भले ही कोई भी हो, फूलों का इस्तेमाल करके घर को सजाया जा सकता है।

    हालांकि, इसके लिए आपको आर्टिफिशयल फूलों की बजाय असली फूलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि असली फूलों से घर अच्छा तो लगता ही है, साथ ही महकता भी रहता है।

    त्योहारों के लिए छोटे आकार के रंग-बिरंगे फूलों से अपने घर को सजाएं। खासकर दिवाली पर घर के सभी कमरों के किनारों, दीवारों और दरवाजों को फूलों से सजा सकते हैं।

    #5

    पेपर क्राफ्ट है अच्छा तरीका 

    अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो आप पेपर क्राफ्ट के जरिए भी घर को सजा सकते हैं।

    इससे घर की दीवारों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए आप मार्केट से रंग-बिरंगे पेपर्स खरीदें और फिर उनसे डिजाइन बनाएं।

    आप घर की दीवारों पर पेपर की रंगीन लड़ियां भी लगा सकते हैं। यकीन मानिए इससे भी घर की दीवारें खिल उठेंगी और घर को एक आकर्षक त्योहार वाला लुक मिलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घर की सजावट
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    घर की सजावट

    फिर से घर की सजावट का हिस्सा बन रही हैं ये 60-70 के दशक की वस्तुएं लाइफस्टाइल
    घर में कीड़े-मकोड़ों ने मचा रखा है आतंक? इन पांच घरेलू तरीकों से करें दूर लाइफस्टाइल
    घर को प्राकृतिक रूप से महकाने में मदद कर सकते हैं ये पांच तरह के पौधे लाइफस्टाइल
    बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन ऑनलाइन शॉपिंग

    लाइफस्टाइल

    डेंगू के उपचार में तेजी ला सकते हैं ये फल और सब्जियां, डाइट में करें शामिल डेंगू
     क्रंच: अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है यह व्यायाम, जानिए 5 तरीके  एक्सरसाइज
    दक्षिण भारत के किस राज्य में कैसे मनाया जाता है नवरात्रि का त्योहार? जानिए महत्वपूर्ण बातें नवरात्रि
    नवरात्रि: भारत के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर, जहां हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता नवरात्रि
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025