NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करते हैं अर्जुन बिजलानी
    लाइफस्टाइल

    जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करते हैं अर्जुन बिजलानी

    जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करते हैं अर्जुन बिजलानी
    लेखन अंजली
    Oct 31, 2022, 10:45 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करते हैं अर्जुन बिजलानी
    अर्जुन बिजलानी की फिटनेस का राज

    हिंदी टीवी के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक अर्जुन बिजलानी ने 2004 में एकता कपूर के शो 'कार्तिका' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेता ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'मिले जब हम तुम', 'नागिन' और कई अन्य टीवी शो में काम किया। टीवी अभिनय के अलावा, अर्जुन खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। आइए उनके जन्मदिन (31 अक्टूबर) के मौके पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।

    वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग करते हैं अर्जुन

    अर्जुन अपने वर्कआउट रूटीन की शुरूआत वार्म-अप से करते हैं। इसके बाद वह वेट ट्रनिंग और फंक्शनल ट्रेनिंग करना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, "रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है और इसके लिए मैं वेट टेनिंग और फंक्शनल टेनिंग के बीच एक उचित संतुलन बनाकर रखता हूं।" इसके अतिरिक्त, अभिनेता का कहना था कि कार्डियो एक्सरसाइज अधिक नहीं करनी चाहिए।

    तैराकी के शौकीन हैं अर्जुन

    अभिनेता को तैराकी करना काफी पसंद है और वह हफ्ते में एक बार अपने दोस्तों के साथ तैरने जाते हैं। वह आमतौर पर शूटिंग से पैकअप करने के बाद जिम जाते हैं। चाहे कितनी भी देर हो जाए, वह अपने वर्कआउट सेशन को कभी मिस नहीं करते। टीवी शो 'इश्क में मरजावां' के अभिनेता छुट्टियों के दौरान भी एक्सरसाइज को महत्व देते हैं। वह हर दिन नई ट्रेनिंग का अभ्यास करना पसंद करते हैं।

    हर दिन तीन घंटे में खाने का बना रखा है नियम

    वर्कआउट रूटीन के अलावा, अर्जुन खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक सख्त डाइट प्लान फॉलो करते हैं। वह रोजाना हर तीन घंटे में कुछ न कुछ स्वास्थवर्धक चीजें खाते हैं। उनकी डाइट में अधिक प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट शामिल है। अर्जुन हाइड्रेट रहने के लिए नियमित अंतराल पर रोजाना कम से कम छह लीटर पानी का सेवन करते हैं। वह कम से कम आठ-नौ घंटे की नींद लेने की भी कोशिश करते हैं।

    अर्जुन का डाइट प्लान

    टीवी शो 'रूहानियत' के अभिनेता अर्जुन आमतौर पर ब्रेकफास्ट में आमलेट या सैंडविच खाते हैं। वह शो के सेट पर वह अपना घर का बना खाना लेकर जाते हैं। उनके लंच में रोटी, दाल, चावल और ढेर सारी सब्जियां शामिल होती हैं। स्नैक्स टाइम में वह फल खाना पसंद करते हैं। सेट से घर पहुंचने के बाद वह प्रोटीन शेक पीते हैं। उनका डिनर काफी हद तक उनके लंच जैसा ही होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज
    अर्जुन बिजलानी

    ताज़ा खबरें

    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट

    खान-पान

    चीनी के होते हैं ये 5 प्रकार, हर एक का अलग इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें लाइफस्टाइल
    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  स्वास्थ्य
    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    हेयरलाइन फ्रैक्चर: जानिए इसके कारण, इलाज और घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    कोलकाता के 5 मशहूर राजबाड़ी, एक बार जरूर जाएं  कोलकाता
    विटामिन-A की कमी को दूर करने के लिए खांए ये फल खान-पान
    एक हफ्ते में तीन किलो वजन घटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स वजन घटाना

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 खेल वजन घटाना
    टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके लाइफ हैक्स
    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज फिटनेस टिप्स

    अर्जुन बिजलानी

    दिव्यांका त्रिपाठी से अर्जुन बिजलानी तक, ये कलाकार ठुकरा चुके हैं 'बिग बॉस' का ऑफर बिग बॉस
    सनी लियोनी के साथ स्प्लिट्सविला का नया सीजन होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी करण जौहर
    करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी करण जौहर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023