LOADING...
IPL मैच देखने जा रहे हैं? स्टेडियम में अपने साथ ले जाना न भूलें ये चीजें
Ipl मैच देखने जाएं तो साथ ले जाएं ये चीजें

IPL मैच देखने जा रहे हैं? स्टेडियम में अपने साथ ले जाना न भूलें ये चीजें

लेखन सयाली
Apr 04, 2026
04:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच जोरों-शोरों से चल रहा है। आप IPL के दीवाने हैं और अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने वाले हैं, तो कुछ जरूरी चीजें अपने साथ जरूर रखें। इन चीजों को साथ रखने से न केवल मैच देखने का अनुभव बेहतर हो जाएगा, बल्कि इससे आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। आइए ऐसे ही कुछ जरूरी चीजों के बारे में जानते हैं।

#1

पानी की बोतल जरूर रखें

मैच देखने के दौरान आपको प्यास लग सकती है, इसलिए अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर रखें। मैच के दौरान आप स्टेडियम के अंदर बाहर से बोतल आदि नहीं ले जा सकते। ऐसे में अपनी सीट पर बैठने से पहले ही स्टेडियम के अंदर से पानी की एक बोतल खरीद लें। इससे आप अपनी प्यास बुझा सकेंगे और आपको गर्मी से परेशानी भी नहीं होगी। मैच के दौरान स्टेडियम में आपको कोल्ड ड्रिंक भी मिल जाएगी।

#2

टोपी पहनकर जाएं

IPL मैच का समय दोपहर से लेकर शाम तक का भी हो सकता है। ऐसे में सूरज की किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे बचाव के लिए अपनी त्वचा पर धूप से बचाने वाली क्रीम लगाएं और टोपी पहनकर मैच देखने जाएं। यह न केवल आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगी, बल्कि आपके मैच देखने के अनुभव को भी बेहतर बना देगी। अपनी पसंदीदा टीम की टोपी पहनना सबसे अच्छा रहता है।

Advertisement

#3

धूप के चश्मे पहनें

अगर आप अपनी पसंदीदा IPL टीम का मैच देखने के लिए स्टेडियम जा रहे हैं तो अपने साथ एक अच्छी गुणवत्ता वाले धूप के चश्मे जरूर रखें। यह न केवल आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएंगे, बल्कि इससे आपको मैच का आनंद लेने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा अगर आपको पावर वाला चश्मा लगा हुआ है तो उसे भी साथ जरूर लेकर जाएं। इससे आप खिलाड़ियों को अच्छे से देख पाएंगे।

Advertisement

#4

आरामदायक कपड़े चुनें

मैच देखने के लिए आरामदायक कपड़े पहनने से पूरे दिन आप आरामदायक महसूस कर सकते हैं। इसलिए, सूती या लिनन से बने हल्के कपड़े पहनें। इसके अलावा मैच देखने के लिए ऐसे कपड़े चुनें, जो आपको ठंडक का अहसास कराएं। अगर आप पुरुष हैं तो शर्ट, टी-शर्ट और पैंट का चुनाव करें। महिलाएं टी-शर्ट, शर्ट, टैंक टॉप, शॉर्ट्स, पैंट और जींस में से चुन सकती हैं। आप अपनी पसंदीदा टीम की जेर्सी भी खरीदकर पहन सकते हैं।

Advertisement