NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पाव भाजी या टोस्ट खा-खाकर ऊब गए हैं? बनाएं लजीज पाव भाजी दही तड़का टोस्ट
    अगली खबर
    पाव भाजी या टोस्ट खा-खाकर ऊब गए हैं? बनाएं लजीज पाव भाजी दही तड़का टोस्ट

    पाव भाजी या टोस्ट खा-खाकर ऊब गए हैं? बनाएं लजीज पाव भाजी दही तड़का टोस्ट

    लेखन सयाली
    Sep 23, 2024
    10:03 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई की मशहूर पाव भाजी एक बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे सब्जियों और मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसी तरह लोग नाश्ते में टोस्ट यानि सिकी हुई ब्रेड खाना पसंद करते हैं।

    हालांकि, रोज-रोज पाव भाजी या टोस्ट खाने से मन ऊब जाता है। ऐसे में आप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही पाव भाजी दही तड़का टोस्ट की रेसिपी को आजमा सकते हैं।

    इसे बनाना आसान होता है और यह स्वाद का अनूठा मिश्रण प्रदान करता है।

    सामग्री

    इस व्यंजन को बनाने में लगेगा ये सामान

    पाव भाजी दही तड़का टोस्ट बनाने के लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी: 2 से 3 लहसुन की कलियां, 2 चम्मच बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच पाव भाजी मसाला, एक चम्मच धनिया पाउडर, नमक, तेल, बारीक कटे प्याज, ब्रेड, मक्खन, नींबू और एक कप दही।

    अगर आप इस रेसिपी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसके लिए पारंपरिक तरह से पाव भाजी भी बना सकते हैं।

    #1

    सबसे पहले बनाएं दही का तड़का

    इस रेसिपी का सबसे जरूरी हिस्सा है दही, जो इसके स्वाद को मलाईदार बनाने का काम करेगा।

    दही का स्वादिष्ट तड़का तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बारीक कटा लहसुन और धनिया की पत्तियां डालें।

    अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला मिला दें। सभी मसालों के अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसमें खौलता हुआ तेल डालें और दही डालकर हल्के हाथों से मिलाएं।

    #2

    तैयार करें अपना दही टोस्ट

    दही का तड़का तैयार करने के बाद ब्रेड को उसमें डुबाएं। ध्यान रहे कि ब्रेड की दोनों साइड पर अच्छी तरह से दही का मिश्रण लग गया हो।

    ऐसा करने से ही बढ़िया स्वाद सुनिश्चित हो सकेगा। अब एक तवा लेकर उसे कुछ देर गरम करें और उसपर थोड़ा-सा तेल डाल दें।

    तेल गरम होने के बाद दही वाली ब्रेड को एक-एक करके दोनों तरफ से सेकें।

    आप पाव भाजी को स्वस्थ बनाने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    #3

    नींबू निचोड़कर बढ़ाएं इस रेसिपी का स्वाद

    सभी ब्रेड के अच्छी तरह सिक जाने के बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। अब इनपर मक्खन लगाएं और उसे अच्छी तरह से पिघल जाने दें।

    इसके ऊपर बारीक कटी धनिया की पत्तियों और लंबे आकार में कटे प्याज का छिड़काव करें। अंत में इस रेसिपी के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसके ऊपर नींबू का रस डालें और इसे आनंद लेकर खाएं।

    व्यस्त दिनों पर आप 5 मिनट में बनने वाले व्यंजनों की रेसिपी अपना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    रेसिपी

    कोला पीने के हैं शौकीन? इस पेय से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी  खान-पान
    नाश्ते के लिए एकदम बेहतरीन विकल्प है खांडवी, जानिए इसे बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    मानसून खत्म होने से पहले बनाकर खाएं भुट्टे के ये व्यंजन, बेहद आसान है रेसिपी खान-पान
    सुबह के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है चावल के फरे, जानिए रेसिपी खान-पान

    खान-पान

    ओणम: त्योहार पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जश्न का मजा हो जाएगा दोगुना ओणम
    आलू टमाटर जैसी सब्जियों के साथ बनाएं ये 5 तरह की पूरियां, आसान हैं बनानी  रेसिपी
    चीनी युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, इन तरीकों से कम करें इनका सेवन डाइट
    युवा दिखना चाहते हैं? डाइट में शामिल करें एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर फल त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025