NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एडवेंचर ट्रिप का प्लान है तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर जाएं घूमने
    अगली खबर
    एडवेंचर ट्रिप का प्लान है तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर जाएं घूमने

    एडवेंचर ट्रिप का प्लान है तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर जाएं घूमने

    लेखन अंजली
    Nov 06, 2020
    07:05 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश न सिर्फ ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों बल्कि एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी मशहूर है। यहां आकर आप झील-झरने, मंदिरों और स्मारकों में घूमने के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

    अगर आप एडवेंचर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो मध्य प्रदेश की तरफ रूख करना आपके लिए बेहतर हो सकता है, क्योंकि यहां आकर आप रिवर राफ्टिंग, जिप लाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

    #1

    रिवर राफ्टिंग

    रिवर राफ्टिंग का नाम सुनते ही सबसे पहले कई लोगों के जहन में उत्तराखंड या हिमाचल जैसे राज्यों का नाम आने लगता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में भी आप रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

    जी हां, अगर आप रिवर राफ्टिंग का मजा लेना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश के ओरछा जिले की बेतवा नदी में इस एडवेंचर एक्टिविटी आनंद ले सकते हैं।

    #2

    एडवेंचर ट्रेकिंग

    ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो एडवेंचर ट्रेकिंग करना बहुत पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो मध्य प्रदेश में ऐसी कई एडवेंचर ट्रेकिंग जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं।

    मध्य प्रदेश में ट्रेकिंग के लिए सबसे फेमस जगह कान्हा ट्रेक, पचमढ़ी ट्रेक और अमरकंटक ट्रेक है, जहां आप ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।

    यकीनन ट्रेकिंग के दौरान पहाड़ों के बीच के रास्ते से होते हुए प्राकृतिक नजारे देखते ही बनता है।

    #3

    रॉक क्लाइंबिंग

    अगर आप रॉक क्लाइंबिंग के लिए एडवेंचर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी जगह काफी सही है।

    शायद बहुत से लोगों को यह मालूम न हो कि पचमढ़ी मध्य प्रदेश में एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

    यहां ऐसे पहाड़ स्थित है जो रॉक क्लाइंबिंग के लिए सही माने जाते हैं। रॉक क्लाइंबिंग के लिए आप मध्य प्रदेश में पातालकोट जगह भी जा सकते हैं।

    #4

    पैराग्लाइडिंग

    मध्य प्रदेश में आप पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

    यकीनन एक पक्षी की तरह आसमान में उड़ते हुए ऊपर से नदियों और पहाड़ों को देखने का एक अलग ही मजा है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही शौक रखते हैं तो पहुंच जाइए मध्य प्रदेश के पचमढ़ी और भोपाल में, जहां आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

    बता दें कि इन दोनों जगहों पर पैराग्लाइडिंग करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स

    मध्य प्रदेश

    हाई कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोपी को दी सशर्त जमानत, दिया राखी बंधवाने का आदेश इंदौर
    मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित कोरोना वायरस
    दिल्ली: बीते सप्ताह बढ़े कोरोना के मामले, अस्पतालों में बेडों की मांग में भी हुआ इजाफा दिल्ली
    आंध्र प्रदेश: PUBG की लत से छुटा खाना-पानी, लगातार गेम खेलने के कारण युवक की मौत आंध्र प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    उम्र से पहले बुढ़ापा ला सकती हैं आपकी ये गलतियां, बरतें सावधानी त्वचा की देखभाल
    लड़के अक्सर करते हैं एथनिक वियर से जुड़ी ये गलतियां, आप ऐसा करने से बचें फैशन टिप्स
    ऑर्गेनिक फूड को क्यों दिया जाता है इतना महत्व? जानिए इनसे मिलने वाले फायदे स्वास्थ्य
    घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट रेड सॉस पास्ता, जानिए रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025