पैरों को मजबूती देने में मदद करती हैं ये एक्सरसाइज, वर्कआउट रूटीन में जरूर करें शामिल
क्या है खबर?
रोजाना हमारे पैर न जाने कितनी गतिविधियों को आसान बनाते हैं क्योंकि इनके कारण ही चलने, उठने, बैठने, दौड़ने आदि क्रियाएं हो पाती है।
हमारे दो पैर हमारे लिए इतना सब कुछ करते हैं, इसलिए इन्हें स्वस्थ और मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए रोजाना कुछ एक्सरसाइज की जा सकता है।
आइए आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो पैरों में मजबूती लाने के साथ उन्हें स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
#1
लंज
लंज एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े होकर अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं और उसको घुटनों से मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं।
अब बायां पैर पीछे के ओर सीधा करें और दोनों पैरों के बीच में कम से कम दो-तीन फीट की दूरी कायम करें।
कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद खुद को ऊपर की ओर उछालें। इससे आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाएंगे।
इसी तरह दोनों पैर से 12-15 रेप्स करें।
#2
लेग रेज
इसके लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं। इस दौरान दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें।
अब अपनी सांस को सामान्य रखते हुए दोनों पैरों को ऐसे ऊपर की ओर सीधा करें कि शरीर से 90 डिग्री का कोण बन जाएं।
अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड के लिए रोक कर रखें, फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
#3
स्क्वाट
सबसे पहले अपने दोनों हाथ सामने की ओर खोलकर सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान आपकी छाती एकदम तनी हुई होनी चाहिए।
अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें, जिस तरह से कुर्सी पर बैठा जाता है।
इसके बाद सांस भरते हुए धीरे-धीरे नीचे झुकें और फिर ऊपर आते समय सांस छोड़ें। ऐसा आप 10 मिनट तक कर सकते हैं।
शुरूआत में 10 स्क्वाट करें, फिर धीरे-धीरे 12-15 तक ले जाएं।
#4
वॉल सिट
सबसे पहले एक चिकनी दीवार से पीठ के सहारे सटकर सीधे खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों पैरों को दीवार से लगभग 1.5 फुट की दूरी पर रखें और दोनों हाथों को सामने की ओर सीधा कर लें। इसके बाद धीर-धीरे अपने पैरों को घुटनों से मोड़कर अपने कूल्हों को थोड़ा नीचे की ओर लाएं।
इस स्थिति में आप एक कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई देंगे। 20 से 30 सेकेंड इस स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।