Page Loader
पैरों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, कई समस्याओं से मिलेगी राहत

पैरों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, कई समस्याओं से मिलेगी राहत

लेखन अंजली
May 30, 2020
08:30 pm

क्या है खबर?

चलने, उठने, बैठने, दौड़ने आदि सब क्रियाओं के लिए पैर रोजाना हमारा बोझ उठाते हैं। ऐसे में अगर दिन में थोड़ी देर इनको समय देकर कुछ खास स्ट्रेचिंग कर ली जाए हैं तो बहुत सारी समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पैरों को प्राकृतिक तौर पर सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगी। आइए जानें।

#1

रनर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

रनर स्ट्रेचिंग दो तरह से की जा सकती है। पहला, यह कि अपने एक पैर को घुटने के बल मोड़कर जमीन पर रखें और दूसरे से 90 डिग्री का एंगल बनाएं। इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रूके और फिर से दोहराएं। दूसरा, तरीका यह है कि एक हाथ से अपने पैर के पंजे को पकड़ें और सीधे खड़े रहें। इस स्थिति में भी 30 सेकंड तक रहें। फायदा: इससे पैर की बहुत मांसपेशियां लचीली हो जाएंगी।

#2

टो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले अपने पैरों के पंजों को अच्छे से खोल लीजिए। फिर अपने पैरों के अंगूठे को उल्टी दिशा में स्ट्रेच करने की कोशिश कीजिए। ये एक्सरसाइज 8-10 बार करने की कोशिश करें। फायदा: इससे पैरों के पंजों में ताकत बढ़ने के साथ बढ़ती उम्र से होने वाली कुछ समस्याओं से राहत भी मिल सकती है और यह दिन के किसी भी वक्त की जा सकती है।

#3

मॉर्निंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

पैरों की अच्छी सुरक्षा के लिए अगर सुबह के समय स्ट्रेचिंग की जाए तो उनसे काफी फायदा मिलता है। मॉर्निंग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के लिए बस सुबह उठकर पैर को किसी भी मुद्रा में स्ट्रेच करें। फायदा: इस एक्सरसाइज से न सिर्फ पैर बल्कि शरीर के हर हिस्से को स्ट्रेच करने की कोशिश करें। दरअसल नींद में कई बार शरीर की कुछ मांसपेशियां दब जाती हैं जिसको ठीक करने में यह एक्सरसाइज काफी मददगार साबित हो सकती है।

#4

मार्बल स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए दो बर्तनों को लीजिए और जमीन पर रखिए। फिर खुद एक कुर्सी पर बैठ जाइए। अब एक बर्तन में मार्बल रखें और एक को खाली रखें। पैरों के पंजों की मदद से आप एक-एक कर मार्बल एक बर्तन से दूसरे बर्तन में कीजिए। इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से दोहराएं। फायदा: यह एक्सरसाइज भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ये पंजों की टोनिंग और ताकत के लिए बहुत जरूरी है।