NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक
    अगली खबर
    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक
    गर्मियों में ये 5 स्नैक्स बनाकर खाएं

    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक

    लेखन अंजली
    Apr 21, 2023
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान चलने वाली लू शरीर को कई समस्याओं से घेर सकती है। इससे बचने के लिए शरीर को ठंडा और ऊर्जावान रखना बहुत जरूरी है।

    इसके लिए आप डाइट में कुछ ऐसे स्नैक्स शामिल कर सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ हाइड्रेटिंग और शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले प्रभावों से भरपूर होते हैं।

    आइए आज हम आपको 5 स्नैक्स रेसिपी बताते हैं, जिन्हें गर्मियों में ट्राई किया जा सकता है।

    #1

    थाई मिल्क शेक

    सबसे पहले ब्लेंडर में नारियल का ठंडा दूध, आम का गूदा, चीनी, हरी इलायची का पाउडर और बर्फ के कुछ टुकड़े को डालकर ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को गिलास में डालकर इसके ऊपर आम की कुछ स्लाइस गार्निश करें।

    इसके बाद इस मिल्कशेक का सेवन करें।

    अगर नारियल का दूध और आम मीठे हैं तो चीनी का इस्तेमाल करने से बचें।

    आप मिल्कशेक के अलावा घर पर इन थाई व्यंजनों को भी ट्राई कर सकते हैं।

    #2

    दही आलू 

    सबसे पहले गरम घी में जीरा और हींग भूनें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, पिसे हुए टमाटर, गरम मसाला, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।

    अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, उबले आलू, थोड़ा पानी और दही मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद करके सर्व करें।

    आप चाहें तो इसका सेवन ऐसे ही कर सकते हैं या इसे उबले हुए चावल के साथ भी खा सकते हैं।

    #3

    मैंगो आइसक्रीम 

    गर्मियों के दौरान मैंगो आइसक्रीम खाने का अपना अलग ही मजा है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाएं।

    अब एक दूसरे कटोरे में दूध और चीनी डालकर उबाल लें, फिर उसमें कस्टर्ड का मिश्रण मिलाएं।

    इसके बाद इसमें वेनिला एसेंस, क्रीम, मैंगो प्यूरी, कैस्टर शुगर और कटे हुए आम के टुकड़े मिलाकर फ्रीजर में रख दें।

    इसके जमने के बाद इस स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम का सेवन करें।

    #4

    सत्तू का शरबत 

    सत्तू के शरबत का सेवन भी शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    बता दें कि सत्तू एक तरह का आटा होता है, जिसे भुने हुए चने, मक्का और बाजरा को पीसकर बनाया जाता है।

    इसका शरबत बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार चीनी और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

    आप चाहें तो इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं।

    #5

    पुदीने की लस्सी 

    लस्सी भारत में गर्मियों के दौरान सबसे अधिक पीए जाने वाले पेय में से एक है। इसका सेवन पेट को ठंडक देने समेत शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    पुदीने की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी में नमक, पुदीने की पत्तियां और ताजा दही डालकर अच्छे से फेंटे।

    इसके बाद गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर उसमें लस्सी डालें और फिर ठंडी-ठंडी पुदीने की लस्सी का आनंद लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    रेसिपी

    मधुमेह रोगी मीठे में खा सकते हैं खजूर से बने ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    घर पर ऐसे बनाएं राजस्थान की पारंपरिक और मशहूर पितोड़ साग की सब्जी  राजस्थान
    ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, तेजी से बढ़ेगा वजन खान-पान
    माइक्रोवेव में झटपट बनाएं जा सकते हैं ये 5 तरह के व्यंजन, जानिए आसान रेसिपी  खान-पान

    खान-पान

    बवासीर की समस्या से राहत दिलाने में मददगार हैं ये 5 योगासन, इस तरह करें अभ्यास योगासन
    शाम के नाश्ते के लिए बेहतरीन हैं पश्चिम बंगाल के ये 5 स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी पश्चिम बंगाल
    खाली पेट चाय पीना है स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं स्वास्थ्य
    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक हैं ये पेय पदार्थ नवरात्रि
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025