Page Loader
टाइम मैगजीन: 'दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थानों' में शामिल हुए अहमदाबाद और केरल
टाइम मैगजीन में शामिल हुआ भारत का अहमादाबाद और केरल

टाइम मैगजीन: 'दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थानों' में शामिल हुए अहमदाबाद और केरल

लेखन अंजली
Jul 14, 2022
04:48 pm

क्या है खबर?

केरल और गुजरात का अहमदाबाद, दोनों ही भारत के सबसे आकर्षित पर्यटन स्थलों में से एक हैं और इस बात पर दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने भी मोहर लगा दी है। दरअसल, टाइम ने साल 2022 के दुनिया के सबसे 'सर्वश्रेष्ठ स्थानों' की सूची में भारत के अहमदाबाद और केरल को शामिल किया है। टाइम ने इन दोनों जगहों को 'घूमने-फिरने के लिए 50 असाधारण स्थलों' के रूप में चुना है।

जानकारी

मंगलवार को सामने आई टाइम की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची

टाइम ने मंगलवार को कहा, "2022 में जीवन की चुनौतियों के रूप में लगातार यह आशा रही कि यात्रा के माध्यम से समझ और मानवीय संबंध पाया जा सके, इसलिए वैश्विक आबादी के अधिकांश हिस्से को अब कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। अब दुनिया के पर्यटक फिर से यात्रा कर रहे हैं। आतिथ्य उद्योग वापस पटरी पर लौट रहा है, जो सुरक्षित रूप से उनका स्वागत करने और स्थानीय समुदायों को पुनर्जीवित करने के लिए उत्साहित है।"

जानकारी

केरल की खूबसूरती पर फिदा हुई टाइम मैग्जीन

टाइम की सूची में भारत के दक्षिणी भाग में स्थित केरल भी शामिल है। मैगजीन के अनुसार, यहां शानदार समुद्र तट और हरे-भरे बैकवॉटर से लेकर प्राचीन मंदिर और महल है, इसलिए इसे 'गॉड्स ओन कंट्री' कहा जाता है।

अहमदाबाद

भारत का पहला यूनेस्को विश्व धरोहर शहर है अहमदाबाद

टाइम के अनुसार, भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर के रूप में अहमदाबाद प्राचीन स्थलों और समकालीन नवाचारों को समेटे हुए है, जो इसे सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनाते हैं। टाइम के अनुसार, इस शहर में साबरमती नदी के तट पर 36 एकड़ में बसे शांत वातावरण वाले गांधी आश्रम के साथ नवरात्रि का आनंद भी है। इस शहर में नौ दिन तक विश्व का सबसे लंबा नवरात्रि नृत्य उत्सव मनाया जाता है।

अहमदाबाद

टाइम को पसंद आई अहमदाबाद की गुजरात साइंस सिटी

टाइम मैगजीन में इस बात का जिक्र किया गया कि अहमदाबाद की गुजरात साइंस सिटी, एक 'विशाल मनोरंजन केंद्र और थीम पार्क' है, जो पिछले साल तीन प्रमुख आकर्षणों का हिस्सा रहा है। इसमें स्थानीय वनस्पतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ शतरंज खेलने और कई खेलों का अभ्यास करने के लिए 20 एकड़ का प्रकृति पार्क शामिल है। यहां एक नई इंटरैक्टिव रोबोट गैलरी भी है, जो ट्रांसफॉर्मर की एक विशाल प्रतिकृति पेश करती है।

जानकारी

सूची में इन जगहों का नाम भी शामिल

सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में अहमदाबाद और केरल के अलावा रास अल खैमाह (संयुक्त अरब अमीरात), उटाह (सियोल), ग्रेट बैरियर रीफ (ऑस्ट्रेलिया), आर्कटिक (स्पेन), ट्रांस भूटान ट्रेल (भूटान), अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (बोगोटा) आदि भी शामिल हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए टाइम का इंस्टाग्राम पोस्ट