Page Loader
इन कोरियाई पेय को पीने के बाद भूल जाएंगे कोल्ड ड्रिंक का स्वाद, देते हैं ताजगी

इन कोरियाई पेय को पीने के बाद भूल जाएंगे कोल्ड ड्रिंक का स्वाद, देते हैं ताजगी

लेखन सयाली
Jun 29, 2025
07:13 pm

क्या है खबर?

गर्मी और उमस के दिनों में ठंडक पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय का सेवन करना पसंद करते हैं। हालांकि, ये पेय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि इनके स्थान पर कौन-से पेय पीए जाएं, जो शरीर को ठंडक भी दें और सेहत के लिए लाभदायक भी हों। आप दक्षिण कोरिया में बनने वाले इन 5 ठंडे पेय को खान-पान का हिस्सा बना सकते हैं।

#1

बोकबुंजा का जूस

बोकबुंजा जूस को बोकबुंजा वाइन के नाम से भी जाना जाता है। यह पेय कोरियाई प्रजाति वाली काली रास्पबेरी से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और यह कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स से समृद्ध होता है। इसकी रेसिपी की शुरुआत रास्पबेरी को चीनी में लपेटने से होती है। इसके बाद रास्पबेरी को हल्का मीसकर कुछ दिनों तक फर्मेंट किया जाता है और छानकर पिया जाता है। इसका नॉन-अल्कोहलिक विकल्प गर्मी को भगाने के लिए बढ़िया रहता है।

#2

सुबाक ह्वाचाए

अगर आपको फलों का स्वाद पसंद आता है तो आपके लिए ह्वाचाए से बढ़िया कोई पेय नहीं हो सकता है। सुबाक ह्वाचाए पेय कोरियाई खाने का अहम हिस्सा भी रहता है। इसमें तरबूज, मीठे खरबूजे, सोडा या दूध और बर्फ के टुकड़ों को शामिल किया जाता है। इसे बनाने के लिए ब्लूबेरी, तरबूज को स्ट्रॉबेरी को बड़े कटोरे में निकालें। अब इसमें नारियल की जेली, बर्फ, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर वाला दूध और सोडा मिला दें।

#3

कोरियाई केले वाला दूध

अगर आपने यूट्यूब पर कोरियाई सुविधा स्टोर के वीडियो देखे हैं तो आपका मशहूर 'बनाना मिल्क' पीने का दिल जरूर करता होगा। आप इस पेय को बाजार से खरीदने के बजाय घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको पके हुए केले खरीदने की जरूरत पड़ेगी। एक मिक्सर में केले, दूध, वेनिला का अर्क और शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर डालकर पीस लें। इसे छानकर गिलास में निकालें और बर्फ डालकर पीएं।

#4

सिखये

सिखये एक पारंपरिक पेय है, जो फर्मेंटेड माल्टा और पके हुए चावल से बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और यह न केवल ताजगी देता है, बल्कि पाचन स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है में। इसे आमतौर पर भोजन के बाद ठंडा परोसा जाता है और गर्मियों के दौरान यह विशेष रूप से लोकप्रिय होता है। इसे बनाने के लिए जग में माल्टा पाउडर, गर्म पानी और पके हुए चावल मिलाएं और 30 मिनट तक भीगने दें।

#5

यूजा चा

दक्षिण कोरिया का एक और प्रसिद्ध पारंपरिक पेय है यूजा चा, जिसे कोरियाई सिट्रॉन या सिट्रस चाय भी कहा जाता है। इस चाय को बनाने के लिए यूजा नाम के खट्टे फल का इस्तेमाल किया जाता है, जो कोरिया में मिलता है। इस चाय की रेसिपी की शुरुआत यूजा फल को काटने से होती है। अब इसमें चीनी या शहद मिलाएं और पानी डालकर सेवन करें। इस चाय का स्वाद हल्का खट्टा और मीठा होता है।