
इंस्टेंट कॉफी आंखों को पहुंचा सकती है नुकसान, नए अध्ययन में खुलासा
क्या है खबर?
व्यस्तता के कारण अधिकतर लोग इंस्टेंट फूड को अपने खान-पान की हिस्सा बना चुके हैं, जिसमें इंस्टेंट कॉफी भी शामिल है।
यह पेय सुलभ और किफायती विकल्प हो सकता है, लेकिन इसका सेवन आंखों को प्रभावित कर सकता है।
एक नए अध्ययन से पता चला है कि इंस्टेंट कॉफी का सेवन करते रहने से उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (AMD) नामक आंखों की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीमारी
AMD क्या है?
AMD एक ऐसी बीमारी है, जो उम्र के साथ विकसित होकर अंधेपन का कारण बन सकती है क्योंकि यह आंख के मैक्युला नामक हिस्से को नुकसान पहुंचाती है।
के 2 प्रकार (गीला AMD और सूखा AMD) हैं और दुनियाभर में लगभग 200 लाख लोग इससे प्रभावित हैं, वहीं साल 2040 तक यह संख्या 290 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए यह बीमारी एक वैश्विक स्वास्थ्य चिंता बन गई है।
अध्ययन
अध्ययन के लिए 5 लाख से अधिक लोगों के जीनोमिक डेटा सेट का किया इस्तेमाल
हाल ही में फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित इस नए अध्ययन के लिए 5 लाख से अधिक लोगों के जीनोमिक डेटा सेट का इस्तेमाल किया।
जीनोमिक डेटा सेट शोधकर्ताओं को आनुवंशिक रोगों के बारे में बताने, नए आनुवंशिक लक्षणों की पहचान करने और व्यक्तिगत चिकित्सा विकसित करने में मदद कर सकते हैं।
डेटा के निष्कर्षों ने इंस्टेंट कॉफी के सेवन और सूखे AMD के जोखिमों के बीच आनुवंशिक संबंध का खुलासा किया है।
सलाह
शोधरकर्ताओं ने इंस्टेंट कॉफी की बजाय ताजी कॉफी पीने की दी सलाह
इस डेटा जांच में ग्राउंड कॉफी और डिकैफिनेटेड कॉफी के साथ AMD का कोई संबंध नहीं पाया गया, जो इस अध्ययन के आधार पर इस बात पर प्रकाश डालता है कि AMD का प्रभाव सिर्फ इंस्टेंट कॉफी से ही जुड़ा है।
इस अध्ययन ने व्यक्तिगत जीनोटाइप और AMD के बीच कई सहसंबंधों की पहचान की है।
अध्ययन के परिणाम के बाद शोधकर्ताओं ने AMD के आनुवंशिक प्रवृत्ति वाले लोगों को इंस्टेंट कॉफी की बजाय ताजी कॉफी पीने की सलाह दी।
अन्य अध्ययन
इंस्टेंट नूडल्स में होते हैं कैंसर पैदा करने वाला रसायन
यह पहली बार नहीं है, जब किसी इंस्टेंट फूड के प्रभाव पर अध्ययन किया हो।
इससे पहले पिछले साल एक अध्ययन से पता चला था कि हांगकांग के उपभोक्ता परिषद को प्री-पैकेज्ड फ्राइड और नॉन-फ्राइड इंस्टेंट नूडल्स के 19 नमूनों में से 17 में कैंसर पैदा करने वाले रसायन जैसे 3-MCPD और ग्लाइसिडोल मिले थे।
इस अध्ययन से ये भ पता चला था कि ऐसे इंस्टेंट नूडल्स हृदय रोगों का भी कारण बन सकते हैं।