NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है गिलोय, जानिए इसके फायदे और उपयोग के तरीके
    अगली खबर
    मानसून में बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है गिलोय, जानिए इसके फायदे और उपयोग के तरीके
    गिलोय के फायदे और इसका उपयोग

    मानसून में बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है गिलोय, जानिए इसके फायदे और उपयोग के तरीके

    लेखन अंजली
    Jul 31, 2023
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    गिलोय को चिकित्सक भाषा में टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया कहा जाता है, जबकि आयुर्वेद में इसके कई नाम हैं।

    यह सबसे शक्तिशाली जड़ी-बूटियों में से एक है और इसका उपयोग डेंगू, चिकनगुनिया, गठिया, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, ऑटोइम्यून रोग, मधुमेह आदि बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

    इसके अतिरिक्त यह मानसून की बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी कारगर है।

    आइए आज हम आपको गिलोय से मिलने वाले फायदे और इसके उपयोग के तरीके बताते हैं।

    #1

    इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक

    इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव होने के कारण गिलोय शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद कर सकती है।

    यह जड़ी-बुटी शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करके खून साफ करने में भी सहायक है।

    इसके लिए गिलोय की 2-3 पत्तियों और थोड़े से तने को रातभर पानी में भिगोएं और फिर अगली सुबह इन्हें कूटकर पानी में उबालें।

    इसके बाद जब पानी आधा हो जाए तो इसे छानकर सेवन करें।

    #2

    पाचन क्रिया के लिए है फायदेमंद

    गिलोय में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन शक्ति बेहतर करने का काम करते हैं और आंत को संक्रमण से बचाते हैं।

    इसके लिए 10 ग्राम सूखे गिलोय को 400 मिलीलीटर पानी में रातभर भिगो दें। अब सुबह इसे 100 मिलीलीटर होने तक उबालें और छानकर पी लें।

    आप स्वाद के लिए इसमें गुड़, तुलसी के पत्ते, हल्दी और लौंग भी डाल सकते हैं।

    #3

    डेंगू और मलेरिया जैसी जलजनित बीमारियों से होगा बचाव

    गिलोय में कई ऐसे रसायन होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई घातक बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है।

    इन बीमारियों में मलेरिया और डेंगू जैसी जलजनित बीमारियां भी शामिल हैं।

    लाभ के लिए सुबह के समय सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद और 1 चम्मच गिलोय का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें।

    यहां जानिए मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों से बचने के तरीके।

    #4

    कैंसर का जोखिम कम करने में है कारगर

    गिलोय एंटी-कैंसर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकते हैं और इससे शरीर में कैंसर नहीं फैलता।

    इसके साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का रस धूम्रपान से होने वाले कैंसर के खतरे को भी दूर कर सकता है।

    लाभ के लिए गिलोय की पत्तियों और तने को जूसर में डालकर इनका जूस निकाल लें।

    अब इसे छानकर एक गिलास में डालें और इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

    #5

    हृदय रोगों से रखे सुरक्षित

    गिलोय के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने के साथ-साथ हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।

    इसका कारण है कि इसमें एंटी-हाइपरलिपिडेमिया, एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो रक्त लिपिड का स्तर संतुलित करके हृदय को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

    लाभ के लिए रोजाना खाने से पहले गिलोय की गोली का सेवन करें या फिर गिलोय के पाउडर को पानी में मिलाकर पीएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आयुर्वेद
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    आयुर्वेद

    आयुर्वेद के अनुसार इन चीजों का न करें एक साथ सेवन, स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदायक खान-पान
    #NewsBytesExclusive: शरीर के तीनों दोष कोरोना से कैसे प्रभावित होते हैं? लाइफस्टाइल
    शराब की लत से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय लाइफस्टाइल
    कफ दोष को संतुलन में कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग

    खान-पान

    उच्च रक्तचाप को कम करने में मददगार हैं ये 5 पेय, डाइट में जरूर करें शामिल  स्वास्थ्य टिप्स
    कोलकाता में मिलता है नारियल पानी और कोका-कोला से भरा पुचका, स्ट्रीट फूड प्रेमी हुए निराश  सोशल मीडिया
    आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान? ये पोषक तत्व करेंगे मदद त्वचा की देखभाल
    नाश्ते के लिए बिहार के 5 स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी, मानसून में जरूर करें ट्राई रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    विश्व मस्तिष्क दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम मानसिक स्वास्थ्य
    पेट की चर्बी घटाने के लिए सुबह के समय जरूर करें ये 5 काम वजन घटाना
    कान बहने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा घरेलू नुस्खे
    भारत का पहला निजी हिल स्टेशन 'लवासा' 1,814 करोड़ रुपये में बिका, जानें यहां की खूबियां महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025