NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    अगली खबर
    परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके
    इन तरीकों से परिवार संग मनाएं स्वतंत्रता दिवस

    परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 08, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    इस साल 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। यह दिन 76 साल पहले ब्रिटिश राज से देश की आजादी का प्रतीक है।

    लोग इस दिन को सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर, तिरंगे फहराकर और देशभक्ति के गीत गाकर मनाते हैं।

    यदि आप अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए इन 5 तरीकों को आजमा सकते हैं।

    #1

    तिरंगा रंग के व्यंजन बनाएं

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने परिवार के साथ मिलकर तरह-तरह की खान-पान की चीजें बनाना एक बेहतरीन गतिविधि हो सकती है। आप चाहें तो व्यंजनों को तिरंगे की थीम दे सकते हैं।

    ऐसी चीजें बनाने के लिए चुनें, जो आपके परिवार के सदस्यों को खाना पसंद हो और जिन्हें तिरंगे के रंग में बनाया भी जा सकता हो।

    आप चाहें तो घर पर तिरंगा ढोकला, खीर या फिर केक आदि बना सकते हैं।

    #2

    वीकेंड ट्रिप की योजना बनाएं

    इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। ऐसे में आप अपने परिवार के साथ शहर के निकट किसी सुंदर स्थान पर 4 या 5 दिनों तक छुट्टियां मनाने की योजना बना सकते हैं।

    आप या तो मानसून का आनंद लेने के लिए पहाड़ियों पर जा सकते हैं या समुद्र तट पर घूम सकते हैं।

    आप चाहें तो स्वतंत्रता दिवस की लंबी छुट्टी में इन 5 खूबसूरत जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

    #3

    फिल्मों से यादगार बन जाएगा दिन 

    अगर आपको घूमना पसंद नहीं है तो इस दिन आप उन वीरों को याद करें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने खून का आखिरी कतरा तक भी बहा दिया।

    ऐसे में उनके बलिदान को याद करके गर्व महसूस करने का एक सबसे अच्छा तरीका है कि आप देशभक्ति से जुड़ी कुछ फिल्में जैसे 'रंग दे बंसती', 'गोल्ड', 'लगान', 'बॉर्डर', 'उरी' और 'केसरी' आदि देख सकते हैं।

    परिवार के साथ देखने वाली ये कुछ बेहतरीन फिल्में हैं।

    #4

    पतंग से खिल उठेगा आजादी का रंग 

    स्वतंत्रता दिवस पतंग उड़ाए बिना भी अधूरा-सा लगता है।

    वैसे भी अपनी आजादी के जश्न को मनाने का यह एक अच्छा तरीका है। इसके लिए शाम को घर की छत पर अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ चढ़ जाएं और सभी के साथ मिलकर पतंग उड़ाएं।

    इसी के साथ आप कुछ देशभक्ति के गाने बजाएं और खाने-पीने का प्रोग्राम भी रखें। यकीनन इस तरह से यह शाम आपके लिए यादगार बन जाएगी।

    #5

    देश के इतिहास पर आधारित किताबे पढ़े

    अपने परिवार के साथ देश के इतिहास से जुड़ी किताबें पढ़ना स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियां बिताने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।

    अगर आपके प्रियजन अपनी पसंदीदा ड्रिंक के साथ बिस्तर पर लेटे हुए घर में रहने का आनंद लेते हैं तो यह एक आदर्श गतिविधि हो सकती है।

    इस मौके पर 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'जलियांवाला बाग', '1919: द रियल स्टोरी', 'एन एरा ऑफ डार्कनेस' आदि किताबों को चुनें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    स्वतंत्रता दिवस

    वंदे मातरम: देशभक्ति, एक्शन और रोमांच से भर देगा टाइगर श्रॉफ का यह गाना बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा: किसानों के विरोध को देखते हुए सात प्रभावित जिलों में तिरंगा नहीं फहराएंगे मंत्री हरियाणा
    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक भारत की खबरें
    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, कहा- अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी रामनाथ कोविंद

    लाइफस्टाइल

    मेघालय में घूमने के लिए 5 बेहतरीन और खूबसूरत जगह, मंत्रमुग्ध कर देंगे यहां के दृश्य मेघालय
    आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    मानसून में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके मानसून
    मानसून में बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है गिलोय, जानिए इसके फायदे और उपयोग के तरीके आयुर्वेद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025