NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 
    अगली खबर
    मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 
    मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए 5 तरीके (तस्वीर: फ्रीपिक)

    मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से हैं परेशान? राहत के लिए अपनाएं ये 5 तरीके 

    लेखन गौसिया
    Aug 06, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    मानसून के मौसम में ज्यादातर लोगों को बार-बार पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्याएं बदलते मौसम के साथ और भी बदतर हो जाती हैं।

    इस कारण मानसून में पाचन तंत्र को लेकर सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि अगर यह ठीक नहीं रहेगा तो इससे आपके सारे शारीरिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।

    आइये आज हम ऐसे 5 हेल्थ टिप्स जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रख सकेंगे।

    #1

    हाइड्रेशन का रखें ध्यान 

    आंत को स्वस्थ बनाए रखने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए पानी बहुत जरूरी है।

    आप अपनी पाचन क्रिया और प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए पानी के अलावा कैमोमाइल चाय, ग्रीन टी और अदरक और नींबू की चाय जैसी हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं।

    हालांकि, इस दौरान आपको सिर्फ फिल्टर वाला पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आप जल-जनित बीमारियों से बच सके।

    डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं।

    #2

    स्ट्रीट फूड से बचें

    बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड के सेवन से बचना सबसे अच्छा विकल्प है।

    सड़क किनारे ठेलों पर बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थ हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में जल्दी आ जाते हैं।

    इसके अलावा बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी भी खाने की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

    ऐसे दूषित खाद्य पदार्थ खाने से संक्रमण, दस्त और पेट की अन्य परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए इस मौसम में स्ट्रीट फूड की बजाय स्वच्छ विकल्प चुनें।

    #3

    हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें

    हरी पत्तेदार सब्जियां मिट्टी के करीब उगती हैं, इसलिए मानसून के दौरान ऐसी सब्जियों का दूषित होने का खतरा अधिक होता है।

    हानिकारक बैक्टीरिया इन सब्जियों को खा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा हो सकता है।

    इसके अलावा इन सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करना भी मुश्किल हो जाता है, इसलिए ऐसे मौसम में इस तरह की सब्जियों के सेवन से बचें।

    #4

    सूप का विकल्प चुनें 

    मानसून के दौरान गर्म सूप पीना आपके पेट के लिए अच्छा होता है।

    यह न केवल आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है।

    हालांकि, गाढ़ा सूप पचाने में भारी हो सकता है, इसलिए दाल का सूप या सब्जी स्टॉक का उपयोग करके बनाए गए सूप का सेवन करें।

    अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए इस सूप में मसाले और जड़ी-बूटियां भी मिलाएं।

    आप मानसून में ये सूप ट्राई कर सकते हैं।

    #5

    डाइट में प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थ करें शामिल 

    प्रोबायोटिक्स ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं और ये प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए अच्छे होते हैं।

    ये आमतौर पर दही, छाछ, पनीर और केफिर में मौजूद होता है।

    प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और पोषण को बढ़ावा देकर इसकी स्थिति में सुधार करते हैं।

    हालांकि, खाते समय सुनिश्चित करें कि ये ठंडे न हो क्योंकि इससे इस मौसम में आपको सर्दी लगने का खतरा हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मानसून

    उत्तर भारत में भारी बारिश से कई मौतें, दिल्ली में अधिकारियों की छुट्टी रद्द  भारतीय मौसम विभाग
    मानसून में भारत की इन 5 मनमोहक जगहों की करें यात्रा, होगा जादुई अनुभव यात्रा
    मानसून में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून के टिप्स
    मानसून में बालों को बेजान होने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके बालों की समस्या

    स्वास्थ्य

    मक्खन की चाय से करें दिन की शुरुआत, जानिए रेसिपी और फायदे रेसिपी
    शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर मिलते हैं ये शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज  खान-पान
    माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा घरेलू नुस्खे
    डेस्क जॉब के दौरान सक्रिय रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    बैठने की मुद्रा में सुधार करना चाहते हैं तो रोजाना इन 5 योगासनों का करें अभ्यास योग
    वजन कम करने वाले आहार में शामिल करें ये 5 चटनी, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    ट्राइसेप्स के लिए 5 असरदार योगासन, जानिए अभ्यास करने का सही तरीका योग
    इन 5 अनसुने एसेंशियल ऑयल का जरूर करें इस्तेमाल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई फायदे एसेंशियल ऑयल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025