NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लिविंग रूम की दीवारों पर काफी अच्छे लगते हैं ये 5 रंग
    अगली खबर
    लिविंग रूम की दीवारों पर काफी अच्छे लगते हैं ये 5 रंग
    लिविंग रूम की दीवारों पर अच्छे लगते हैं ये रंग

    लिविंग रूम की दीवारों पर काफी अच्छे लगते हैं ये 5 रंग

    लेखन अंजली
    Jan 31, 2023
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    लिविंग रूम को घर का मुख्य कमरा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि कोई भी मेहमान सबसे पहले इसी कमरे से रू-ब-रू होता है।

    ऐसे में इस कमरे की हर चीज बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित होनी चाहिए, फिर चाहे बात दीवारों के रंग की ही क्यों न हो।

    आइए आज लिविंग रूम की दीवारों पर करवाएं जाने वाले रंगों के बारे में जानते हैं जो आजकल चलन में हैं।

    #1

    हरा रंग

    अगर आप अपने लिविंग रूम को बदलने की सोच रहे हैं तो इसकी दीवारों के लिए हरा रंग चुन सकते हैं। यह कमरे को प्रकृतिक अनुभूति देने में मदद कर सकता है।

    आप कमरे की छत के लिए मिंट ग्रीन या ब्राइट पन्ना मिड-ग्रीन शेड को भी चुन सकते हैं।

    इससे अलग आप ग्रासी अंडरटोन के साथ गहरे रंग भी चुन सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगेंगे।

    #2

    बेज रंग

    अगर आप अपने लिविंग रूम की दीवारों को गहरे रंग से रंगने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए बेज रंग को चुना जा सकता है।

    अपने कमरों की दीवारों पर मटमैले रंगों का उपयोग करने से कमरा अधिक बड़ा और खुला दिखाई देता है।

    आप चाहें तो कमरे की दीवारों पर दो टोन में रंग सकते हैं और इसके लिए बेज रंग के साथ काला या सफेद रंग का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

    #3

    ग्रे रंग 

    लिविंग रूम की दीवारों को ग्रे रंग से रंगने पर इसे काफी अच्छा लुक मिल सकता है। यह आपके कमरे को आजकल के चलन के साथ ही विंटेज लुक देने में मदद कर सकता है।

    इसके साथ ही दीवारों के किनारों पर गहरा भूरा या हल्का क्रीम रंग करवा सकते हैं।

    दीवारों को रंगवाने के बाद इस पर एक बड़ी सी भूरे रंग की फ्रेम वाली पेंटिंग लटकाने से कमरे की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी।

    #4

    नीला रंग

    आपके लिविंग रूम के लिए सबसे खूबसूरत रंग विकल्पों में से नीला रंग कमरे को शांत और खुशनुमा माहौल प्रदान कर सकता है।

    अगर आपके लिविंग रूम में लकड़ी का फर्श या लकड़ी का फर्नीचर है तो आप कमरे की दीवारों के लिए एक्वामरीन नीले रंग भी चुन सकते हैं।

    इसके लिए आइस नीला रंग भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    #5

    काला रंग

    अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो अपनी लिविंग रूम की दीवारों के लिए काला रंग भी चुन सकते हैं।

    दीवारों पर काला रंग करवाने के बाद इस पर पीले या सुनहरे रंग से डिजाइन बनवा सकते हैं। इससे आपका कमरा बहुत खूबसूरत लगेगा।

    आप काले रंग की दीवार को तरह-तरह के आकार वाले शीशों से भी सजा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लिविंग रूम
    घर की सजावट
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    लिविंग रूम

    लिविंग रूम को शानदार तरीके से सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल

    घर की सजावट

    सर्दियों के दौरान घर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    इस बार क्रिसमस पर अपने हाथ से बनाई गई चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत लाइफस्टाइल
    नए साल की पार्टी के लिए ऐसे सजाएं अपना घर, लगेगा बेहद ही खूबसूरत लाइफस्टाइल
    कारपेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, होगा सही चयन लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    सनबर्न बनाम सन पॉइजनिंग में क्या है अंतर और यह कैसे प्रभावित करते हैं? बीमारियों से बचाव
    आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये 5 तरीके तनाव
    कोल्ड गर्ल मेकअप इस तरह करें, सर्दियों में मिलेगा शानदार लुक मेकअप टिप्स
    अच्छा अतिथि बनने के लिए इन 5 शिष्टाचारों का करें पालन, मेजबानों पर नहीं बनेंगे बोझ ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025