NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लोगों को हैं अधिक उम्र में महिलाओं के IVF प्रक्रिया को अपनाने से जुड़े ये भ्रम 
    अगली खबर
    लोगों को हैं अधिक उम्र में महिलाओं के IVF प्रक्रिया को अपनाने से जुड़े ये भ्रम 

    लोगों को हैं अधिक उम्र में महिलाओं के IVF प्रक्रिया को अपनाने से जुड़े ये भ्रम 

    लेखन अंजली
    Apr 27, 2024
    03:19 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय ART कानून महिलाओं को 50 वर्ष की आयु तक इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) की अनुमति देता है। हालांकि, 38-45 साल की उम्र में IVF अपनाने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

    बता दें कि IVF गर्भधारण की एक कृत्रिम प्रक्रिया है और इससे जुड़ी आधी-अधूरी जानकारी ने लोगों में गलत धारणाएं उत्पन्न कर दी है।

    आइए आज हम आपको अधिक उम्र में महिलाओं के IVF प्रक्रिया को अपनाने से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई के बारे में बताते हैं।

    #1

    भ्रम- अधिक उम्र की महिलाओं के लिए IVF एक विफल प्रक्रिया है

    कई लोगों का मानना है कि अधिक उम्र की महिलाओं के लिए IVF प्रक्रिया विफल हो जाती है, जबकि यह सिर्फ एक भ्रम है।

    इसकी सच्चाई यह है कि अगर महिलाएं IVF के जरिए गर्भ धारण से पहले भ्रूण का प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक परीक्षण (PGT) नहीं कराती हैं तो इसके विफल होने की संभावना होती है।

    इस टेस्ट के जरिए भ्रूण की स्थिति का पता चल जाता है, इसलिए महिलाओं को IVF के दौरान यह टेस्ट जरूर कराना चाहिए।

    #2

    भ्रम- अधिक उम्र में IVF अपनाने से जन्म दोषों का खतरा बढ़ता है

    अगर आपको लगता है कि अधिक उम्र में IVF अपनाने से जन्म दोषों का खतरा बढ़ता है तो यह भी एक भ्रम है।

    वास्तविकता है कि भले ही उम्र बढ़ने से एक महिला में कम अंडों का उत्पादन कर सकती है और जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन IVF के साथ PGT कराने से स्वस्थ भ्रूण का निर्माण हो सकता है।

    इसलिए लोगों की बातों में आने से बचें।

    #3

    भ्रम- एक बार IVF अपनाने से कई गर्भधारण होते हैं

    यह एक सामान्य भ्रम है कि एक बार IVF अपनाने से कई गर्भधारण होते हैं।

    सच्चाई यह है कि पिछले कुछ सालों में IVF प्रोटोकॉल में बदलाव आया है, जिससे यह सटीक रूप से नियंत्रित करना आसान हो गया है कि कितने भ्रूणों को स्थानांतरित किया जाना है।

    एकल ब्लास्टोसिस्ट को स्थानांतरित करने से एक से अधिक गर्भवस्था होने का खतरा कम हो जाता है। इससे गर्भावस्था मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित हो जाती है।

    #4

    भ्रम- IVF गर्भावस्था की सफलता की गारंटी देता है

    बहुत-सी महिलाओं को लगता है कि IVF गर्भावस्था की सफलता की गारंटी देता है, जबकि ऐसा नहीं है।

    IVF की सफलता दर कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे उम्र, गुणवत्ता, भ्रूण की संख्या और इलाज की योजना।

    IVF ने कई महिलाओं को गर्भवती होने में मदद की है, लेकिन यह जानना महत्वपूर्ण है कि सफलता की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रक्रिया की आवश्यकता होती है, खासकर अधिक उम्र की महिलाओं में।

    #5

    भ्रम- अधिक उम्र की महिलाएं गर्भधारण को अंतिम समय तक नहीं ले जा पाती हैं

    यह भी सबसे सामान्य भ्रम है कि अधिक उम्र की महिलाएं गर्भधारण को अंतिम समय तक नहीं ले जा पाती हैं।

    सच यह है कि उम्र बढ़ने से गर्भावस्था के दौरान चीजें कठिन हो सकती हैं क्योंकि उच्च रक्तचाप और मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन इससे अधिक उम्र की महिलाओं को IVF का प्रयास करने से रोकने की जरूरत नहीं है।

    कई महिलाएं सही चिकित्सा देखभाल के साथ अपनी गर्भावस्था को सुरक्षित रूप से पूरा कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्भवती महिला
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    गर्भवती महिला

    इंडियन बैंक ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए बताया अनफिट, फैसले की हो रही आलोचना भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा पाकिस्तान समाचार
    जानिए विशेषज्ञ क्यों गर्भवती महिलाओं को रोजाना एक्सरसाइज करने की देते हैं सलाह लाइफस्टाइल
    पुर्तगाल: बेड न मिलने के कारण गर्भवती भारतीय महिला की मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा पुर्तगाल

    लाइफस्टाइल

    खाने से पहले इस तरह से धोएं अंगूर और जानिए इन्हें स्टोर करने का तरीका खान-पान
    अप्रैल में घूमने की बना रहे हैं योजना? इन 5 नेशनल पार्क का करें रुख नेशनल पार्क
    मीठा खाने के हैं शौकीन? जानिए मीठे व्यंजन खाने का सही समय खान-पान
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है झारखंड, इन 5 जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025