NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव
    अगली खबर
    दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव

    दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव

    लेखन अंजली
    Jun 11, 2024
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    प्रोबायोटिक और कई खनिजों से भरपूर दही शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस वजह से पोषण विशेषज्ञ इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

    हालांकि, कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दही का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और इसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    आइए आज हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो दही के साथ बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

    #1

    मछली के साथ नहीं खाना चाहिए दही

    मछली के साथ दही का सेवन पेट पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

    वहीं दो अलग-अलग प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी पाचन क्रिया पर दबाव डाल सकता है और दही और मछली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं।

    अगर आप मछली के साथ दही का सेवन करते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह मिश्रण स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

    #2

    आम के साथ न खाएं दही

    आम और दही दोनों ही गर्मियों में ज्यादा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन इन दोनों का साथ में सेवन स्वास्थ्य को बिगाड़ने का कारण सकता है।

    इसका कारण है कि आम की तासीर गर्म होती है, जबकि दही ठंडक प्रदान करता है। ऐसे में इन दोनों का साथ में सेवन पाचन क्रिया में असंतुलन पैदा कर सकता है और त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

    यहां जानिए आम के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान।

    #3

    कच्ची प्याज और दही भी साथ में खाना है नुकसानदायक

    दही के साथ कच्ची प्याज को खाना वैसा ही है, जैसे दही के साथ आम। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि प्याज शरीर में गर्मी पैदा करती है।

    इसलिए अगर आप इन खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करते हैं तो सर्द और गर्म की स्थिति त्वचा पर चकत्ते, एक्जिमा और सोरायसिस जैसे समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

    इसलिए खाने के समय इन दो खाद्य पदार्थों को एकसाथ न खाएं।

    #4

    दही और दूध का संयोजन भी है हानिकारक

    दही और दूध दोनों ही दुग्ध उत्पाद प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए इनका एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    अगर आप दही और दूध का एक साथ सेवन करते हैं तो इसके कारण आपको गैस, अपच, मतली और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    इसके अलावा इस संयोजन से आपको काफी देर तक असहजता भी महसूस हो सकती है।

    #5

    दही के साथ तैलीय चीजें भी न खाएं

    अधिकांश लोग तेल में तले परांठें जैसे कई व्यंजनों को दही के साथ खाना पसंद करते हैं।

    हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दही के साथ तैलीय व्यंजनों का संयोजन पाचन क्रिया को धीमा कर देता है और ऐसे में आपको सुस्ती और थकावट महसूस हो सकती है।

    यही कारण है कि जब लोग दही से बनी एक गिलास लस्सी के साथ छोले भटूरे खाते हैं तो उन्हें बहुत नींद आती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    खान-पान

    बढ़ते तापमान में आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 विटामिन लाइफस्टाइल
    मूंगफली के उत्पादों से बच्चों में रोका जा सकता है एलर्जी का खतरा, अध्ययन में खुलासा  लाइफस्टाइल
    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल गर्मी की लहर
    फ्रिज की जगह मटके का पिएं पानी, मिलेंगे ये फायदे गर्मियों के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    शरीर और दिमाग को कई फायदे प्रदान कर सकती है साउंड थेरेपी तनाव
    क्या गर्मी से गठिया की समस्या बढ़ सकती है? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके गर्मी की लहर
    गर्मियों के दौरान इन 5 तरीकों से डाइट में शामिल करें आंवला, मिलेगी ठंडक खान-पान
    गर्मियों के दौरान पाचन से जुड़ी समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स बीमारियों से बचाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025