NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रिसमस के मौके पर बनाएं बिना अंडे वाले ये 5 केक, आसान है रेसिपी
    अगली खबर
    क्रिसमस के मौके पर बनाएं बिना अंडे वाले ये 5 केक, आसान है रेसिपी

    क्रिसमस के मौके पर बनाएं बिना अंडे वाले ये 5 केक, आसान है रेसिपी

    लेखन अंजली
    Dec 23, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में क्रिसमस 25 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

    इस खास मौके पर केक काटने का चलन भी काफी बढ़ गया है। अगर आप भी हर साल बाहर से केक मंगवाते हैं तो इस बार घर के बने केक को काटकर त्योहार का जश्न मनाएं।

    आइए आज हम आपको अंडे के इस्तेमाल के बिना बनाए जाने वाले केक की 5 आसान रेसिपी बताते हैं।

    #1

    खजूर का केक 

    सबसे पहले पानी में 3 घंटे भीगे हुए खजूर और अखरोट को एक साथ ब्लेंड करें और फिर मिश्रण को बटर पेपर लगे केक टिन में डालकर कुछ देर फ्रिज में रखें।

    इसके बाद काजू, मेपल सिरप, नारियल तेल, नींबू का रस और लेमन जेस्ट को एक साथ ब्लेंड करें।

    अब इस मिश्रण को खजूर और अखरोट के मिश्रण पर फैलाएं और 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अंत में इस केक पर कुछ बेरीज लगाकर इसे परोसें।

    #2

    आटा केक 

    सबसे पहले एक कटोरे में आटा, गुड़, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और सोडा बाइकार्बोनेट मिलाएं।

    अब एक दूसरे कटोरे में योगर्ट और मक्खन मिलाकर ब्लेंड करें, फिर गीली और सूखी सामग्रियों को आपस में मिलाएं।

    इसके बाद मिश्रण को एक घंटे के लिए बेक करके गर्मागर्म परोसें। इस केक के स्वाद का मजा शाम को चाय के साथ या रात के खाने के बाद मिठाई के रूप में भी लिया जा सकता है।

    #3

    स्ट्रॉबेरी केक

    इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे में क्रीम को अच्छे से फेंटें और फिर इसमें वनीला एसेंस, कैस्टर शुगर और गुलाब जल मिलाएं।

    अब एक बेकिंग पैन में व्हीप्ड क्रीम फैलाकर इस पर बिस्किट के बारीक टुकड़े और व्हीप्ड क्रीम डालें और फिर इस पर स्ट्रॉबेरी डालें।

    इस प्रक्रिया को करीब 3 बार दोहराएं। अंत में इस पर डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें और इसे परोसें।

    यहां जानिए स्ट्रॉबेरी से बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी।

    #4

    नो बेक चीजकेक 

    सबसे पहले ओरियो बिस्कुट को क्रश करके पिघले हुए मक्खन के साथ मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को एक स्प्रिंगफॉर्म पैन में डालकर दबाते हुए फैलाएं और इसे फ्रिज में रखें।

    इसके बाद एक कटोरे में क्रीम चीज, चीनी और वनीला एसेंस को फेंटें, फिर इसमें पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं।

    अंत में स्प्रिंगफॉर्म पैन को फ्रिज से बाहर निकालकर उसमें क्रीम चीज वाला मिश्रण डालें और दोबारा इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद केक का आनंद लें।

    #5

    व्हाइट चॉकलेट केक 

    सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं। अब एक छोटे सॉस पैन में कुछ व्हाइट चॉकलेट और पानी गर्म करें।

    इसके बाद एक कटोरे में पिघला मक्खन और चीनी फेंट लें। अब इसमें मैदे का मिश्रण, छाछ और पिघली हुई व्हाइट चॉकलेट डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

    फिर इस मिश्रण को गोल केक पैन में डालें और 30-35 मिनट तक बेक करने के बाद परोसें।

    यहां जानिए व्हाइट चॉकलेट के व्यंजनों की रेसिपी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती
    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर

    क्रिसमस

    क्रिसमस के दौरान घर पर बनाकर खाए जा सकते हैं ये केक, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    क्रिसमस पर अपने मेहमानों को परोसें ये 5 ड्रिंक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    ये हैं भारत के 5 सबसे शानदार क्रिसमस फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं गोवा
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये पारंपरिक क्रिसमस व्यंजन, मौका मिलने पर जरूर करें ट्राई यूनाइटेड किंगडम (UK)

    रेसिपी

    भाई दूज के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी भाई दूज
    छठ पूजा पर घर पर बनाएं ये 5 पारंपरिक पकवान, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना त्यौहार
    भाई दूज के अवसर पर अपने भाई के लिए घर पर बनाएं ये मिठाइयां, जानें रेसिपी भाई दूज
    भाई दूज: त्योहार के मौके पर बनाएं ये स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स, आसान है रेसिपी भाई दूज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025