NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस मास्क, जानिए प्रक्रिया 
    अगली खबर
    त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस मास्क, जानिए प्रक्रिया 
    नारियल तेल से फेस मास्क बनाने का तरीका (तस्वीर: फ्रीपिक)

    त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस मास्क, जानिए प्रक्रिया 

    लेखन गौसिया
    Aug 07, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहे और इसके लिए त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है।

    इसके लिए नारियल तेल से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    शोध में पाया गया है कि नारियल तेल से बने फेस मास्क त्वचा के लिए बेहतरीन तरीके से काम करते हैं।

    आइये आज घर पर नारियल तेल से फेस मास्क बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताते हैं।

    #1

    नारियल तेल और शहद का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले कटोरी में एक चौथाई चम्मच कप शिया बटर और इसी मात्रा में नारियल तेल डालकर दोनों को पिघला लें। अब इसमें एक बड़ी चम्मच कच्चा शहद मिलाकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और कम-से-कम आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।

    फायदे: इसमें एंटी-माइक्रोबिलय और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है।

    #2

    नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल का फेस मास्क

    फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें। आप इसे ज्यादा मात्रा में मिलाकर एक बोतल में भी भरकर रख सकते हैं और फिर रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।

    फायदे: इन दोनों सामग्रियों में एंटी-सेप्टिक और उपचार गुण होते हैं। इसे लगाने से अगले दिन आपको चमकदार त्वचा मिलती है।

    #3

    नारियल का तेल और हल्दी का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले 3 बड़ी चम्मच नारियल तेल में आधी चम्मच हल्दी पाउडर, आधी चम्मच नींबू का रस और एक बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें।

    फायदे: हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा चमकदार और साफ बनी रहती है।

    #4

    नारियल तेल और बेकिंग सोडा का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।

    फायदे: यह फेस मास्क क्लींजर की तरह काम करता है। यह रोमछिद्रों से गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

    #5

    नारियल तेल और कॉफी का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कॉफी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट तक उंगलियों से गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    फायदे: ये दोनों सामग्री एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    फेस मास्क
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    त्वचा की देखभाल

    गर्मियों के दौरान मुंहासें रहित त्वचा पाने के लिए पुरुष अपनाएं ये 5 टिप्स  लाइफस्टाइल
    गर्मियों में इन 5 प्री-वेडिंग स्किनकेयर गलतियों से बचें, मिलेगी दमकती त्वचा  लाइफस्टाइल
    रूखी त्वचा में नमी के लिए घर पर बनाएं ये 5 मॉइस्चराइजर, जानिए बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें तरबूज, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल

    फेस मास्क

    कोरोना वायरस: इन टिप्स को फॉलो करके अपने मास्क को धोएं और रखें साफ लाइफस्टाइल
    चेहरे की देखभाल के लिए इस प्रकार करें गुलाब जल का प्रयोग स्वास्थ्य
    भारत में घर पर मास्क बनाने की मुहिम चलाने के पीछे इस महिला वैज्ञानिक का हाथ भारत की खबरें
    केरल में अगले एक साल तक लागू रहेंगी कोरोना वायरस संबंधी सुरक्षा गाइडलाइंस केरल

    लाइफस्टाइल

    फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के विभिन्न रंगों को उजागर करती हैं ये किताबें, एक बार जरूर पढ़ें फ्रेंडशिप डे
    फ्रेंडशिप डे: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस दिवस को मनाने के तरीके फ्रेंडशिप डे
    बढ़ती उम्र के साथ कैसे बदल जाती है दोस्ती, जानिए 5 कारण  फ्रेंडशिप डे
    परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे में क्या होता है अंतर?  परफ्यूम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025