
गर्मियों के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 जगहें, ठंडक के साथ मिलेगा रोमांच
क्या है खबर?
गर्मी का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है इसलिए कई लोग इस मौसम में घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें ठंडक मिल सके।
अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बना रहे हैं तो आइए आज हम आपको पांच ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां जाने पर आपको ठंडक के साथ रोमांच का अनुभव मिलेगा।
#1
गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक समुद्र तल से 5,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जानी जाती है।
यहां आकर आप त्सोमगो झील, रुमटेक मठ, दारजे लिंग मठ, इनोकुलु वनस्पति उद्यान, गंगटोक रोपवे और कई अन्य जगहों की सैर कर सकते हैं।
यहां गर्मियों में भी ठंडक का अहसास होता है इसलिए आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
#2
गुलमर्ग
गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक गतिविधियों के लिए जानी जाती है।
यहां आकर आप गुलमर्ग गोंडोला, खिलाड़ी का मैदान, अल्पाथर झील, मैरी गोल्ड गोल्फ कोर्स, बाबा रेशी दरगाह, झेलम घाटी और गुलमर्ग वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
यहां गर्मियों में भी ठंडक का अहसास होता है, इसलिए आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
#3
शिमला
हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है।
यह गर्मियों के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। यहां आकर आप मॉल रोड, द रिज, जाखू हिल्स, क्राइस्ट चर्च, समर हिल, चेल्ला घाटी और स्कैंडल पॉइंट जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
यहां गर्मियों में भी ठंडक का अहसास होता है इसलिए आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
#4
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग अपनी चाय के बागानों और हिमालय की चोटियों के शानदार दृश्य के लिए जाना जाता है।
यह जगह गर्मियों की छुट्टियों को बिताने के लिए आदर्श है। यहां आकर आप हिमालयन रेलवे, टाइगर हिल्स, बटासिया लूप, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे म्यूजियम, पीस पायन, दार्जिलिंग चाय बागान और दार्जिलिंग रोपवे जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
#5
तवांग
अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग अपनी बौद्ध संस्कृति और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है।
यहां आकर आप तवांग मठ, बुटेनाथ झील, सिंगला झील, ओरंग झील, नूरानंग झील, गोरिचेन पीक, सैटसेबांग झरना, शांति स्तूप और तवांग युद्ध स्मारक जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।
यहां गर्मियों में भी ठंडक का अहसास होता है इसलिए आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां की ठंडी हवा और प्राकृतिक नजारें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।