NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं ये 5 एंटी-एजिंग फेस मास्क, मिलेगा लाभ
    अगली खबर
    त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं ये 5 एंटी-एजिंग फेस मास्क, मिलेगा लाभ
    त्वचा की देखभाल के लिए एंटी-एजिंग फेस मास्क (तस्वीर: पिक्साबे)

    त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं ये 5 एंटी-एजिंग फेस मास्क, मिलेगा लाभ

    लेखन गौसिया
    Apr 23, 2023
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    वैसे तो उम्र बढ़ने के लक्षणों से बचा नहीं जा सकता है, लेकिन आजकल महिलाएं कई कारणों की वजह से समय से पहले बुढ़ापा आने की समस्या से परेशान हैं।

    इससे त्वचा पर महीन रेखाएं, झुर्रियां और सिकुड़न आने लगती है। इससे बचाव के लिए त्वचा की देखभाल करना जरूरी है।

    हालांकि, कुछ लोग बाजार से एंटी-एजिंग उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वो फायदेमंद नहीं होते हैं।

    ऐसे में आइए असरदार एंटी-एजिंग फेस मास्क बनाने का तरीका जानते हैं।

    #1

    नारियल तेल का फेस मास्क

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटोरे में 1 बड़ी चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच अनार के बीज का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

    फायदा: यह फेस मास्क खराब त्वचा को ठीक करके जवां बनाता है। इसके अलावा यह टैनिंग की समस्या से भी बचाता है।

    #2

    एवोकाडो का फेस मास्क

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले कटोरे में आधे एवोकाडो को अच्छे से मसल लें और फिर उसमें 1 बड़ी चम्मच ओट्स मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें।

    फायदा: यह मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो उम्र बढ़ने के प्रभावों से लड़ता है और ढीली त्वचा में कसावट लाता है।

    आप त्वचा को टाइट रखने के लिए इन घरेलू नुस्खों को भी अजमा सकते हैं।

    #3

    केले का फेस मास्क

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले कटोरे में 1 केले को मसल लें और फिर उसमें गुलाब जल मिला दें। अब मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    फायदा: यह मास्क विटामिन-E और A से भरपूर है, जो त्वचा को पोषण प्रदान करता है और चमकदार बनाता है।

    त्वचा की देखभाल के लिए केले से बने ये फेस मास्क भी फायदेमंद हैं।

    #4

    कॉफी का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले कटोरे में 1 बड़ी चम्मच कॉफी और 1 छोटी चम्मच कोको पाउडर मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 30 मिनट बाद स्क्रब करके पानी से धो लें।

    फायदा: एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर यह मास्क महीन रेखाओं को कम करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को निखारता है।

    #5

    हल्दी का फेस मास्क 

    फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले कटोरे में 1 बड़ी चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर और 3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    फायदा: यह त्वचा को चमकदार बनाता है और त्वचा के पिगमेंटेशन को कम करता है।

    हल्दी मुंहासों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    फेस मास्क

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    त्वचा की देखभाल

    त्वचा की देखभाल करने में सहायक है इमली, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    होली के रंग छुड़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 फेस मास्क होली
    आलू से बनाएं ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा फेस मास्क

    फेस मास्क

    कोरोना वायरस: इन टिप्स को फॉलो करके अपने मास्क को धोएं और रखें साफ लाइफस्टाइल
    चेहरे की देखभाल के लिए इस प्रकार करें गुलाब जल का प्रयोग स्वास्थ्य
    भारत में घर पर मास्क बनाने की मुहिम चलाने के पीछे इस महिला वैज्ञानिक का हाथ भारत की खबरें
    केरल में अगले एक साल तक लागू रहेंगी कोरोना वायरस संबंधी सुरक्षा गाइडलाइंस केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025