NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बसंत पंचमी के दिन खरीदें ये 4 शुभ वस्तुएं, घर में आएगी सुख और समृद्धि
    अगली खबर
    बसंत पंचमी के दिन खरीदें ये 4 शुभ वस्तुएं, घर में आएगी सुख और समृद्धि

    बसंत पंचमी के दिन खरीदें ये 4 शुभ वस्तुएं, घर में आएगी सुख और समृद्धि

    लेखन सयाली
    Jan 27, 2025
    07:29 pm

    क्या है खबर?

    मां सरस्वती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है, जो इस साल 2 फरवरी को पड़ रहा है।

    इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें पीले व्यंजन व पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

    इस त्योहार से वसंत ऋतु का स्वागत किया जाता है और सर्दियों को अलविदा कहा जाता है।

    इस खास पर्व पर आप सुख और समृद्धि प्राप्त करने के लिए ये 4 शुभ वस्तुएं घर ला सकते हैं।

    #1

    मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर

    बसंत पंचमी का पर्व देवी सरस्वती को समर्पित होता है, क्योंकि इसी दिन मां श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुईं थीं।

    इस दिन मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। माता की प्रतिमा को घर लाएं और उन्हें पीले कपड़े से ढकी चौकी पर स्थापित करें।

    पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना करें और उनपर पीले रंग के फूल और मिठाइयां चढ़ाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ज्ञान बढ़ता है।

    #2

    वीणा या कोई अन्य वाद्य यंत्र

    मां सरस्वती को संगीत की देवी कहा जाता है और उनके हाथों में वीणा मौजूद रहती है। कला प्रेमियों को इस शुभ दिन पर वीणा या कोई अन्य वाद्य यंत्र खरीदना चाहिए।

    मान्यताओं के अनुसार, अगर गायक, संगीतकार या नर्तक बसंत पंचमी पर वाद्य यंत्र खरीदते हैं, तो उनकी कला निखर सकती है।

    वाद्य यंत्र को घर लाएं और माता सरस्वती के चरणों में अर्पित कर दें।

    बसंत पंचमी पर आप मां सरस्वती को ये पीली मिठाइयां चढ़ा सकते हैं।

    #3

    पीले वस्त्र या पीले पुष्प

    बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग मां सरस्वती को प्रिय है और यह शुभता व सकारात्मकता को दर्शाता है।

    आपको पूजा के समय पीले वस्त्र ही पहनने चाहिए और माता को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। हालांकि, आप मां सरस्वती को सफेद कमल और पलाश के फूल भी चढ़ा सकते हैं, क्योंकि ये उनके पसंदीदा होते हैं।

    बसंत पंचमी के दिन महिलाएं ये पीले वस्त्र पहन सकती हैं।

    #4

    मोरपंखी का पौधा

    बचपन में बच्चे अपनी-अपनी पुस्तकों में ज्ञान के पौधे की पत्तियां रखा करते थे। इसको लेकर यह मान्यता थी कि ऐसा करने से ज्ञान बढ़ता है।

    बसंत पंचमी के पर्व पर भी आप इस पौधे को घर ला कर अपनी बुद्धि बढ़ा सकते हैं। इस पौधे को मोरपंखी का पौधा कहा जाता है।

    कहा जाता है कि इसे घर लाने से सुख और समृद्धि आती है और शांति भी मिलती है। आप इसे बच्चों के कमरे में रख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    त्यौहार

    क्रिसमस के दिन अपने प्रियजनों को दें ये तोहफे, खास बन जाएगा त्योहार क्रिसमस
    क्रिसमस पर महिलाएं कर सकती हैं ये 5 तरह की नेल आर्ट, खूबसूरत लगेंगे हाथ  क्रिसमस
    आने वाला है क्रिसमस का त्योहार, जानिए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य क्रिसमस
    आने वाला है क्रिसमस का त्योहार, उससे पहले जान लीजिए सांता क्लॉस की कहानी क्रिसमस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025