NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर
    अगली खबर
    मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर
    मुंबई के 10 स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड

    मुंबई के इन स्ट्रीट फूड का जरूर लें जायका, दुनियाभर में हैं मशहूर

    लेखन अंजली
    Jun 07, 2022
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    सपनों का शहर कहे जाने वाला मुंबई अपने स्ट्रीट फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

    यही वजह है कि पाव भाजी और वड़ा पाव से लेकर मिसल पाव समेत रगड़ा पेटिस तक, आप इन किफायती स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड को शहर के हर नुक्कड़ पर देख सकते हैं।

    आइए आज हम आपको 10 ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताते हैं, जिनका असली मजा मुंबई जाकर खाने में ही है।

    #1 & 2

    वड़ा पाव और मिसल पाव

    वड़ा पाव मुंबई में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, जिसे बनाने के लिए सबसे पहले सफेद और भूरे रंग के पाव को बीच से काटा जात है, फिर उसके दोनों हिस्सों पर हर चटनी लगाई जाती है। अंत में इसके बीच में आलू और बेसन से बना हुआ पकौड़ा रखकर इसे परोसा जाता है।

    वहीं, मिसल पाव की बात करें तो इसमें पाव को मिश्रित मसालेदार दाल के साथ परोसा जाता है।

    #3 & 4

    रगड़ा पेटिस और बॉम्बे सैंडविच

    रगड़ा पेटिस एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसमें आलू की टिक्की को सफेद मटर की ग्रेवी के साथ परोसा जाता है और ऊपर से धनिया और कुछ स्पेशल चटनी डाली जाती है।

    बॉम्बे सैंडविच को तीन ब्रेड की बड़ी स्लाइस से बनाया जाता है। इसके लिए दो ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी और एक पर मक्खन लगाया जाता है और इनके बीच में चुकंदर, उबले आलू, ककड़ी, टमाटर और प्याज के टुकड़े लगाकर इसे परोसा जाता है।

    #5 & 6

    बैदा रोटी और जुंका भाकर

    बैदा रोटी के लिए पहले मैदे की रोटी में मटन या चिकन और अंडे के कीमे की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है, फिर उसे पैन फ्राई करने के बाद गर्मागर्म परोसा जाता है।

    जुंका भाकर एक स्वास्थ्यवर्धक स्ट्रीट फूड है, जिसे बेसन, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, पत्तेदार धनिये से बनाया जाता है, फिर इसमें करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है। इसके बाद जुंका भाकर को बाजरे की रोटी के साथ परोसा जाता है।

    #7 & 8

    पाव भाजी और भेल पूरी

    पाव भाजी के बिना मुंबई का स्ट्रीट फूड अधूरा है। पाव भाजी के लिए पाव को मक्खन से सेंका जाता है और इसे मसालेदार सब्जियों की ग्रेवी के साथ परोसा जाता है।

    मुंबई की भेल पूरी का स्वाद भी एकदम अलग और जायकेदार होता है। भेल पूरी को बनाने के लिए करारे मुरमुरे को नमकीन, पत्तेदार धनिये, बारीक कटे टमाटर, बारीक कटे प्याज, चाट मसाले, भूने चने और मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है।

    #9 & 10

    मेदू वड़ा और दाबेली

    मेदू वड़ा आपको महाराष्ट्र के हर कॉलेज या किसी भी जगह आराम से मिल जाएगा। इसे नारियल की चटनी के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। वैसे कई रेस्टोरेंट और स्टॉल्स पर मेदू वड़ा सांभर के साथ भी परोसा जाता है।

    दाबेली भी पाव से बनाया जाने वाला मुंबई का स्ट्रीट फूड है, जिसके अंदर अनार के दाने जरूर डाले जाते हैं और यह खाने में कभी मीठा तो कभी तीखा लगता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    क्या है वुलर झील पर तुलबुल नेविगेशन परियोजना, जिसको लेकर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भिड़े? उमर अब्दुल्ला
    कुणाल खेमू ने दिल खोलकर किया सेना को सलाम, लोग बोले- बड़ी जल्दी जाग गए सर कुणाल खेमू
    टेस्ट क्रिकेट: विभिन्न कप्तानों के नेतृत्व में कैसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    श्याम कौशल ने बेटे विक्की के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो, खुद को बताया सौभाग्यशाली पिता विक्की कौशल

    मुंबई

    कल होगा गायक बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे का किया जा रहा इंतजार बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? बप्पी लहरी ने अपने लुक का कराया था ट्रेडमार्क बॉलीवुड समाचार
    यस बैंक संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    CBI ने खारिज किया इंद्राणी मुखर्जी का दावा, कहा- जिंदा नहीं है शीना बोरा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    खान-पान

    घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं ये चार तरह की सॉस, जानिए इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल
    पनीर से बनाएं ये लजीज व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल
    मीठी ईद के मौके पर बनाएं ये पांरपरिक व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना लाइफस्टाइल
    अच्छी सेहत का खजाना है व्हीटग्रास का जूस, ये हैं इसके सेवन से मिलने वाले फायदे स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल

    भारत के सबसे खूबसूरत रेल मार्ग, जहां के नजारे आपका मनमोह लेगें भारतीय रेलवे
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है चंबा, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें हिमाचल प्रदेश
    घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू की इन खूबसूरत जगहों का करें रुख राजस्थान
    मेकअप करते समय इस तरह से लगाएं कॉम्पैक्ट पाउडर, मिलेगा परफेक्ट लुक महिलाओं के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025