महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, ब्लिंकिट के 14 स्टोर के लाइसेंस किए निलंबित
महाराष्ट्र के कल्याण में ब्लिंकिट स्टोर से आइसक्रीम खरीदने पहुंचे कुछ युवाओं को फ्रीजर के अंदर एक चूहा दिखा। यह चूहा पैक्ड आइसक्रीम के डिब्बों के बीच ही घूम रहा था। युवाओं ने तुरंत उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा फूट पड़ा। लोग अब खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) से इस स्टोर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र FDA ने 14 लाइसेंस निलंबित किए
इस वीडियो के वायरल होने और स्थानीय लोगों के गुस्से के बाद महाराष्ट्र FDA पहले से ही ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट के आउटलेट्स की पूरे राज्य में जांच कर रहा था। कुल 86 जगहों की जांच की गई, जिनमें से 14 के लाइसेंस खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण तुरंत निलंबित कर दिए गए। जांच के दौरान मुंबई के कुछ ब्लिंकिट स्टोर्स में तो कॉकरोच तक पाए गए और कई जगहों पर कर्मचारियों को बिना किसी प्रोटेक्टिव गियर के काम करते हुए भी देखा गया।