पश्चिम बंगाल में आतंक और नशे पर दोहरा प्रहार, राज्य को मिली पहली ATS और ANTF
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी पहली एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के गठन को मंजूरी दे दी है। खबरों के मुताबिक, इस ATS की कमान DGP IPS सिद्धनाथ गुप्ता संभालेंगे। इसमें 460 से ज्यादा नियमित पद होंगे। यह टीम आतंक से जुड़े खतरों से निपटने का काम करेगी।
इसके साथ ही, नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए दुर्गापुर, मालदा, खड़गपुर और नदिया में 4 एंटी-नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन भी खोले जाएंगे।
अमित शाह ने विशेष जांच एजेंसी की मांग की
यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुझावों के बाद लिया गया है। करीब एक महीने पहले उन्होंने मुख्यमंत्री अधिकारी के साथ एक बैठक में ये सुझाव दिए थे।
शाह ने ATS और ANTF के अलावा NIA की तर्ज पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) बनाने की भी वकालत की थी। उन्होंने राज्य भर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीमाओं के पास से अवैध कब्जों को हटाने पर भी ज़ोर दिया था।