Loading...
क्या फतह-3 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है पाकिस्तान? जारी किया 750 किलोमीटर का NOTAM
पाकिस्तान ने 19-20 अगस्त के लिए NOTAM जारी किया है

क्या फतह-3 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है पाकिस्तान? जारी किया 750 किलोमीटर का NOTAM

लेखन आबिद खान
Aug 20, 2026
11:33 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान ने 19 और 20 अगस्त के लिए हवाई क्षेत्र के 750 किलोमीटर लंबे हिस्से को प्रतिबंधित करने वाला नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है।पाकिस्तान ने इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई है, लेकिन असामान्य लंबाई और समय को देखते हुए अटकलें हैं कि पाकिस्तान किसी मिसाइल या रॉकेट सिस्टम का परीक्षण करने जा रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान की फतह-3 मिसाइल के परीक्षण को लेकर है। हालांकि, अभी प्रस्तावित NOTAM की आधिकारिक वजह साफ नहीं है।

अटकलें

क्यों लग रही हैं मिसाइल परीक्षण को लेकर अटकलें?

आमतौर पर सामान्य गतिविधियों के लिए NOTAM जारी किया जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन पाकिस्तान ने जो NOTAM जारी किया है, वो 750 किलोमीटर दूरी के लिए है।

इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान लंबी दूरी के किसी हथियार सिस्टम का परीक्षण कर सकता है।

पाकिस्तान के पास फिलहाल फतह-1 और फतह-2 मिसाइलें हैं। फतह-3 और फतह-5 की भी घोषणा तो हो चुकी है, लेकिन इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया है।

मिसाइल

फतह-3 मिसाइल के बारे में जानिए

फतह-3 सुपरसोनिक मिसाइल है, जो आवाज की गति से 2.5 से लेकर 4 गुना तक तेज रफ्तार से उड़ान भर सकती है। यह ग्लाइड करते हुए जमीन और समुद्र की सतह से सटकर उड़ सकती है, जिससे इसके दुश्मन के रडार में पकड़े जाने की संभावना कम हो जाती है।

ये अपने साथ लगभग 250 किलोग्राम वजनी वॉरहेड ले जा सकती है।

रक्षा विशेषज्ञ फतह-3 मिसाइल को चीनी HD-1 मिसाइल का ही संस्करण बताते हैं।

ADVERTISEMENT